Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2024 · 1 min read

Just do it

जब किसी काम को होने में वक्त लगे
आपके मन का काम पूरा ही ना हो
तो कभी उलझन में तुम फंसना नही
ऊपर वाले को कभी तुम कोसना नहीं

वो उसके लिए तुम्हें तैयार कर रहा होता है
हर तरफ़ से तुम्हें मज़बूत कर रहा होता है
हर विपदाओं से तुम्हें बचाना चाहता है
हर मुसीबत में परिपक्व करना चाहता है

वक्त की परवाह किए बिना बस मेहनत करना
बेवजह के सवालों जबाबों से तुम बच निकलना
कभी ऊपर वाले पे उंगली मत करना
जो मिला उसको बेस्ट तुम समझना

भगवान के हम सभी बच्चें है
वो सबको उनके अनुरूप देता है
और जो नही मिला जिंदगी में तुम्हें
उसके लिए तुम्हें तैयार कर रहा होता है
दीपाली अमित कालरा

Loading...