Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 May 2024 · 2 min read

कुछ दोहे मनके

16- कुछ दोहे मनके

‌ इष्ट देव में जो किसी, रखते हैं अनुराग।
भक्तिमार्ग कहते इसे, जग से रखे विराग।।1।।

सुनते हैं नित इष्ट के,सारे सुन्दर काम।
श्रवण भक्ति इसको कहें, सुनें इष्ट का नाम।।2।।

जपते प्रभुका नाम हैं , गाकर सुन्दर गीत।
कहते हैं कीर्तन इसे , वाद्य संग संगीत ।।3।।

करते मनसे जो सदा, प्रभु लीला को याद।
यही स्मरण भक्ति है , ईश्वर से फरियाद ।।4।।

सेवा प्रभुके पाँव की ,जो करते दिनरात।
पदसेवा कहते इसे ,मिले मुक्ति सौगात ।। 5।।

करते पूजन नित्य जो, करके पँचोपचार।
कहें लोग अर्चन इसे , हटता क्लेश विकार।।6।।

पूजन की विधि एक ये , वंदन कहते लोग।
स्तुति संग प्रणाम कर ,और चढ़ाते भोग।। 7।।

माने मानव स्वयं को ,ईश्वर का ही दास।
दास्य भक्ति कहते इसे, मन में नहीं विलास।।8।।

अद्भुत है ये भक्ति भी , सखा बने भगवान।
सख्यभक्ति कहते इसे, हरि की लीला जान।।9।।

भक्तिभाव में डूबकर, प्रभुवर से संवाद।
आत्मनिवेदन है यही , रहता नहीं विषाद।।10।।

सबको है देखो मिला , नहीं जगत में मीत।
किस्मत से जिसको मिला,हुई उसी की जीत।11

अब तो दुर्लभ हो गया, सखी प्रीत की रीति ।
मतलब का संसार यह, यही यहाँ की नीति।।12

राधा मीरा अब नही, नहीं राम घनश्याम।
दौलत से अब प्रेम है, लगे प्रेम का दाम।।13

प्रेम पियासा ही रहा , मिला कहीं ना मीत।
नेह मेह बरसा नहीं , नहीं प्रेम का गीत ।। 14

दिल में आकर के बसे , मनमोहन घनश्याम।
रटता है दिन रात मन, बस कान्हा का नाम।15

आँखों में काजल लगा, बालों में है फूल।
कान्हामय सबकुछ हुआ,गयी सभी कुछ भूल।16।।

दिवस रैन कब चैन है, बस प्रियतम की आस।
आवन को वे कहि गये, गये बीत मधु मास।।17।

दो नैनों के नेह में , भूल गयी संसार।
मिलने की ही आस में, बीत गये दिन चार।।18।।

मन ही मन में खिल रही, सुन प्रियतम की बात।
बातें कब पूरी हुईं , बीत गई सब रात ।।19।।

मुस्काती सी डोलती , नैना दिखें अधीर।
मन ही मन कुछ तौलती, कहे न कोई पीर।।20।।

डाॅ सरला सिंह “स्निग्धा”
दिल्ली

Language: Hindi
2 Likes · 147 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Sarla Sarla Singh "Snigdha "
View all

You may also like these posts

The destination
The destination
Bidyadhar Mantry
इक उल्लू ही बहुत है, बर्बादी को बाग।
इक उल्लू ही बहुत है, बर्बादी को बाग।
Vijay kumar Pandey
हटा लो नजरे तुम
हटा लो नजरे तुम
शेखर सिंह
नौकरी
नौकरी
पूर्वार्थ
जीवन जिंदा है...
जीवन जिंदा है...
पूर्वार्थ देव
ई हवे मिलन तेवहार
ई हवे मिलन तेवहार
आकाश महेशपुरी
World Book Day
World Book Day
Tushar Jagawat
असली पंडित, लोभ व झांसे में आ गया।
असली पंडित, लोभ व झांसे में आ गया।
पंकज कुमार कर्ण
भरोसा
भरोसा
Ragini Kumari
खूब निभायी दोस्ती ,
खूब निभायी दोस्ती ,
sushil sarna
नेता
नेता
OM PRAKASH MEENA
रुद्र सा होगा प्रलयंकर
रुद्र सा होगा प्रलयंकर
कविराज नमन तन्हा
हम कहां थे कहां चले आए।
हम कहां थे कहां चले आए।
जय लगन कुमार हैप्पी
ये तुझे पा लेने की चाहत ही है।
ये तुझे पा लेने की चाहत ही है।
Rj Anand Prajapati
चलती  है  जिन्दगी  क्या ,  सांस , आवाज़  दोनों ,
चलती है जिन्दगी क्या , सांस , आवाज़ दोनों ,
Neelofar Khan
4846.*पूर्णिका*
4846.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
काम बुता ( छत्तीसगढ़ी कविता)
काम बुता ( छत्तीसगढ़ी कविता)
JITESH BHARTI CG
तेरी जलन बनाए रखना था, मैने अपना चलन नहीं छोड़ा।
तेरी जलन बनाए रखना था, मैने अपना चलन नहीं छोड़ा।
Sanjay ' शून्य'
*दावत में मालपुए 【 अतुकांत हास्य-कविता 】*
*दावत में मालपुए 【 अतुकांत हास्य-कविता 】*
Ravi Prakash
चक्र सुदर्शन धारी,अब चक्र चलाओ ना
चक्र सुदर्शन धारी,अब चक्र चलाओ ना
कृष्णकांत गुर्जर
रिश्तों की आड़ में
रिश्तों की आड़ में
Chitra Bisht
"जिद्द- ओ- ज़हद”
ओसमणी साहू 'ओश'
आत्मकथ्य:
आत्मकथ्य:
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
सियासत का खेल
सियासत का खेल
Shekhar Chandra Mitra
" देखा है "
Dr. Kishan tandon kranti
आनलाइन कथा
आनलाइन कथा
Padmaja Raghav Science
😊कड़वा सच😊
😊कड़वा सच😊
*प्रणय प्रभात*
मायड़ भासा
मायड़ भासा
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
कुछ लिख के सो,
कुछ लिख के सो,
साहिल कुमार
इस ज़िंदगी में जो जरा आगे निकल गए
इस ज़िंदगी में जो जरा आगे निकल गए
Dr Archana Gupta
Loading...