Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 May 2024 · 1 min read

सितारे हरदम साथ चलें , ऐसा नहीं होता

सितारे हरदम साथ चलें , ऐसा नहीं होता
चाँदनी हो हर रात के हिस्से में , ऐसा नहीं होता

शूल भी मिलेंगे अगर आगे बढ़ना है
फूलों का ही सफ़र हो , ऐसा नहीं होता

कड़ी धूप मिलेगी कभी सिर के ऊपर
बहारों का मौसम ही रहे , ऐसा नहीं होता

उसूलों पर चले तो उलझना पड़ता है
आसानी से मंज़िल मिले , ऐसा नहीं होता

डा. राजीव “सागरी”

Loading...