Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 May 2024 · 1 min read

ज़िंदगी की दौड़

सारी दोपहरी ढूँढने एक छाँव को चलता रहा
आगे मिलेगा शजर कोई मान के चलता रहा

आग बरसी सब तरफ़ फिर मैं था पानी ढूँढता
इक बूँद हासिल न थी फिर भी मैं चलता रहा

जाना कहाँ है उस डगर का नामोनिशाँ कोई न था
सब चल रहे थे भीड़ में चुप और मैं चलता रहा

जाने कहाँ पर इक जगह ज़िंदा मरा पढ़ लिया
कोई मुझे मुर्दा न समझे इसलिए चलता रहा

Loading...