Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 May 2024 · 1 min read

चंद्रयान ३

देश हमारा गरज रहा है,
देखो आज चाँद पर।
चंद्रयान जा पहुंचा उसपर,
सारे रोड़े फांद कर।

बहुत बड़ी उपलब्धि है ये,
जश्न मनाये हर एक जन।
इतिहास में अमर हुआ है,
चाँद छुआ हमने जिस छन।

लम्बा सफर भले था उसका,
पर पहुंचा वो बड़ा दुरुस्त।
चौदह दिन वो काम करेगा,
फिर हो जायेगा वो सुस्त।

देश की छाप उकेरी उसने,
जो थी अब वो चाँद जमीन।
रह गए सब हमसे पीछे,
रूस अमेरिका और चीन।

भारत की प्रतिभा का लोहा,
मान रहा अब हर एक देश।
वैज्ञानिकों को शतत नमन है,
उनका दर्जा अति विशेष।

Loading...