Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

गुजरा ज़माना

गांव फिर से बसाने होंगे
पेड़ मिट्टी में लगाने होंगे
कोने में पड़े मूसल और सिलबट्टे
वापस आंगन में सजाने होंगे
मां जिन लड्डू और हलवा को
हमें डांट कर खिलाती थी
वही लड्डू और हलवा
हमें अपने बच्चों के लिए
बनाने होंगे।
उठो लाल अब आंखें खोलो
लोरी चंदा मामा की
फिर से बच्चों को सुनाने होंगे
पकड़म– पकड़ाई और छुपन– छुपाई
कभी ईक्कल– दुक्कल कभी रस्सी कुदाई
ये खेल सबको सिखाने होंगे
वह वक्त जब जगह कम
और लोग ज्यादा हुआ करते थे
फिर किस्से कहानी और बातें पुरानी
सुनकर एक ही खटिया पर सोया करते थे
त्याग कर बेड, वह खटिया वापस बिछानी होगी
वह जमाने लाई चने वाले
फिर से लाने होंगे।

Loading...