Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

मुस्कुरा देते हैं

दिल का दर्द जब गहरा हो तो मुस्कुरा देते हैं,
आंसुओं पर लगा जब पहरा हो तो मुस्कुरा देते हैं।

लहरें लौट आती हैं चट्टान से टकराकर,
मन जब भंवर में ठहरा हो तो मुस्कुरा देते हैं।

आइने से सारे दाग मिटा दिए हमने,
अपने अंदर जब अंधेरा हो तो मुस्कुरा देते हैं।

तुमसे दूर रहे भी तो कैसे, दिल में जब
एक ही चेहरा हो तो मुस्कुरा देते हैं।

Loading...