Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

सफर जिंदगी का

सफर जिंदगी का यारो,
थोड़ा कठिन होता है,
मगर समझने के लिए,
एक सबक होता है।
यात्राएं तो एक जगह बदलाव है,
पर धूप से ओझल दिखती
यही तो एक छांव है।
कभी नरमाई सी अंतरा,
कभी उठती वो हिलोर है,
तो कभी हो नीरव प्रतीत,
कभी चंचलता की डोर है।
पलायन वक्त कर गया,
हम अभी भी खामोश हैं,
वो इंसानियत ना सीखे,
ये अदब नहीं ना आगोश है।
वक्त भी करवट ले रहा है,
अपनी क्रमिक रफ्तार से,
मत कुंठित कर ख्याल अपने,
जीवन के प्रतिकार से।
उन्मुक्त गगन के पंछी से,
कर थोड़ी पहचान जरा,
हौसलों से ऊंचे फिरे जगत में,
जैसे आभ संग टकराई धरा।

Loading...