Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

हौसलों की उड़ान

हौसलों में जान हो,
तो फिर क्या जहान हो,
उम्मीदो में शान हो तो,
फिर क्या जहान हो,
दिल में हो सुकून तो,
फिर क्या जहान हो।
कहानी में हो करिश्मा,
तो फिर क्या जहान हो।
भर लो एक बौनी उड़ान,
तब जीयो जिंदगी को,
फिर क्या जहान हो।
नए इरादों में बुनकर,
पहचान को ढूँढ लो,
एक पहेली को फिर,
पहेली से बुन लो।
कर दो कुछ ऐसा यारो
जो इतिहास में हो,
एक दम नया,
कर सकने के ख्वाब को,
कभी तो जिंदा रखो,
तब जीयो जिंदगी,
फिर क्या जहान हो।

Loading...