Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

*साप्ताहिक अखबार (कुंडलिया)*

साप्ताहिक अखबार (कुंडलिया)
—————————————
अखबारों का दौर वह, साप्ताहिक अखबार
जाग्रत जिनसे थे हुए, नूतन शुभ्र विचार
नूतन शुभ्र विचार, उजाला जग में लाते
गतिविधियों के केंद्र, स्वयं में युग कहलाते
कहते रवि कविराय, नमन चिंतनकारों का
साप्ताहिक वह दौर, नमन शुचि अखबारों का
—————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...