Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

क्यों

सूरज बादलों के पीछे छिप जाता क्यों है?
आदमी अपने ईमान से बिक जाता क्यों है?
नदियाँ अपनी धार से मुड़ जाती क्यों है?
जिंदगी रफ्तार से डर जाती क्यों है?

रिश्तो की इस भीड़ में इंसान अकेला क्यों है?
तारों भरी रात में इतना सन्नाटा क्यों है?
तुम मेरे हो अगर तो दिल में तन्हाई क्यों है?
प्यार हमेशा अपने प्यार से लड़ जाता क्यों है?

झूठ के सौदे में सच झुक जाता क्यों है?
शराफत के खेल में इज्जत बिक जाती क्यों है?
प्यार तो अनमोल है इस दुनिया में फिर
प्यार करने वाला हीं दुनियाँ से हार जाता क्यों है?
आखिर क्यों? क्यों ? क्यों?

Loading...