Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 May 2024 · 1 min read

मैं घड़ी हूँ

⌚️🕐🕐🕐🕐🕐🕐⌚️
टाइटन, फ़ास्टट्रक, सिस्को आदि
है मेरे अपने ब्रांड
तीन सुईयों से बँधी हूँ
चलती मशीन में लगी हुई हूँ
टिक टिक आवाज़ मैं करती

हरपल आगे बढ़ती जाती
मोबाइल , कलाई की शोभा बढ़।ती
समय दिखाती सबको एकसमान
वर्गाकार , चपटी , गोलाकार , छोटी , बड़ी
हर आकृति में सज जाती हूँ

१२ नम्बर से घिर जाती हूँ
ए॰म॰ , पी॰म॰ में समय बताती
सवेरा रात्रि का ज्ञान कराती
हूँ मैं बहुत अनमोल
सभी पहचाने मेरा मोल

हर कार्य समय से
करना हूँ मैं बतलाती
ना रोती हूँ ना सोती हूँ
हरपल आगे बढ़ती हूँ
हूँ मैं घड़ी रानी तुम सबकी महारानी
✍🏻😇

Loading...