Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

गॉड दैट फेल्ड

ख़ुदा जो कि नाकाम रहा
अपने लोगों को बचाने में
एक ग़ैर ज़िम्मेदार बाप या
एक लापरवाह सरकार है…
(१)
ख़ुदा जो कि नाकाम रहा
इस दुनिया को चलाने में
उसको तुरंत बदल दे हम
यह तो वक़्त की दरकार है…
(२)
ख़ुदा जो कि नाकाम रहा
खूनी जंगों को रूकवाने में
लानत है उसके ज़मीर को
उसकी गैरत को धिक्कार है…
(३)
ख़ुदा जो कि नाकाम रहा
धरती को स्वर्ग बनाने में
या तो ख़ुद ही कमज़ोर वह
या फिर ख़ुद ही लाचार है…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#God_That_Failed #युद्ध #भूख
#God_Is_Dead #धर्म #चीख #दंगा
#नास्तिक #atheists #हिंसा #हत्या
#whyiamanatheist #भगतसिंह

Loading...