Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2024 · 1 min read

रोज रात जिन्दगी

रोज रात जिंदगी एक नए पहलू से रूबरू करवाती है,
लगता है कि अब प्रश्नों का अंत हुआ
तभी एक नए सवाल उठाती है।
सोचता हूं अब ज्यादा समझदार हो गया हूँ
जिंदगी की बारीकियों को सीख गया हूँ
तभी यह मुझसे अनजाने में ही
एक नए गुनाह करवाती है। रोज रात जिंदगी ……..
थककर चूर चूर निढाल होकर
जब आंखें मुंदनें सी लगती है
तभी यह पलकों पर आकर
एक नए सपने दिखाती है। रोज रात जिंदगी……..
बहुत हो गया यह हार-जीत का खेल
थोड़ा जिंदगी को जी लूं ,सजा लूं,‌ सवांर लूं
तभी अचानक झकझोर कर यह
फिर से लड़ने को उसकाती है।
रोज रात जिन्दगी………

Loading...