Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2024 · 1 min read

स्पेस

• स्पेस.

मेरी अपनी स्पेस
अस्तित्व को परिभाषित करता
सिर्फ मेरा है
अनचाहा तो निषिद्ध है
और चाहतों को भी देते मर्ज़ी का लाइसेंस
दोस्ती की बरसती चांदनी कुबूल है यहां
यह मेरी अपनी स्पेस.

इसमें है
मेरा अपना आसमान ,अपनी जमीन,
कल्पनाओं की रेखाओं से खींची
मेरी मनचाही तस्वीर
मेरी ही चाहतों से मिलते जमीन आसमान
यहां का मैं खुद ही चमकता चादँ सूरज सितारा
फूल सुबह शाम नदी
खुद ही समंदर हूँ
हां यह मेरे अपनी स्पेस.

यहां की जादूगरी भी मेरी
जादूगर भी मैं
जिंदगी जीने का अंदाज
मरने के सलीके /तरीके भी मेरे
मेरी सोच मे बसता
यह शहर मेरा
हाँ यह मेरी अपनी स्पेस

Loading...