Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2024 · 1 min read

मैं बसंत

मैं बसंत
ये दूर तलक सफर हो ख्वाहिशों का
अनजानी मिलती खुशियों की बारिशों का
झिलमिल करती रश्मियों की बरसात
मिल जाए तुम्हें जब मिली जुली सौगात
इन बातों से तुमको जतलाने आया हूँ
सत्य शाश्वत यही बतलाने आया हूँ

खुद को पीत वसन से सजा धजा कर
नवजीवन की प्यारी इक रंगोली धर
कुछ झरते पत्तों का संगीत लिया
क्षणभंगुर जीवन के पन्ने लेकर
परिवर्तन का यह गीत सुनाने आया हूं
सत्य शाश्वत यही बतलाने आया

ठिठुरे हुए से आकाश धरा पर
पावन इक रंगीला सा त्योहार लेकर
नवल धवल ऊष्मा का उपहार लिए
बस इसीलिए,तू जीवन का सार जिए
ये बदला स्वरूप ले,समझाने आया हूँ
सत्य शाश्वत यही बतलाने आया हूँ

जो हिम शिला पाषाण हुए खुद में
उनमें जीवन का अंश इक जगाने
जो क्रौच वध से हुए लहुलुहान
आया हूँ उनको देने इक पहचान
अधरों पर इक मुस्कान सजाने आया हूँ
सत्य शाश्वत यही बतलाने आया हूँ

Loading...