Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2024 · 1 min read

विद्यार्थी जीवन

विद्यार्थी जीवन

सुंदर सुंदर प्यारे बच्चे
सबके मन को भाते है।
इस कक्षा से उस कक्षा में ,
बेमतलब के जाते है।
सुंदर सुंदर……..

आपस में लड़ जाते है और
फिर से घुलमिल जाते है।
कभी अचानक बात न बनी तो
अपने मम्मी पापा को बुला लाते है।
सुंदर सुंदर ……..

कक्षा में पढ़ाते समय बगलें झांकते रहते है।
कभी अगर प्रश्न पूछो तो,!उत्तर नही बताते है।
बावजूद इतना समझाने के,
क्यों समझ नही पाते है?
सुंदर सुंदर……..

रचनाकार
संतोष कुमार मिरी
शिक्षक जिला दुर्ग

Loading...