Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2024 · 1 min read

मैं कीड़ा राजनीतिक

एक राजनीतिक विशेष मंच पर
एक नेता जी का भाषण प्रारंभ हुआ
सुरुआत में उन्होंने बड़े नखरीले अंदाज में
हाथ को हवा में ऐसे लहराया मानो
माछरों के झुंड को उड़ा रहे हो
नेता जी की यह तकलीफ देख
किसी बड़े दयावान ने बड़ी तेजी से
पंखे का मुख उनकी तरफ धूमया
तेज हवा लगते ही नेता जी के
सर से कुछ उछाल कर नीचे आया
नेता जी के गंजेपन का सच ऐसे सामने आया
वर्षों का छुपाय राज खुला जैसे मंच पर
नेता जी को थोड़ा क्रोध आया
पर क्रोध को काबू कर एक हाथ में माईक पकड़
बड़े जोर से चिलाये ……
नमस्कार नमस्कार नमस्कार
चूहे से भी सातीर , सुतुरमुर्ग से तेज
गिरगिट सा मैं रंग बदलू ,
खून चूसता जोंक से तेज
झूठे वादे खतरनाक इरादे
मैं कीड़ा राजनीतिक
माँगता हूँ खुले आम बोट |

नीरज मिश्रा “ नीर “ बरही मध्य प्रदेश

Loading...