Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2024 · 1 min read

मैं जानता हूं नफरतों का आलम क्या होगा

मैं जानता हूं नफरतों का आलम क्या होगा
मुझे तुमसे बेइंतहा मोहब्बत जो है
मैं तुमसे दूर चला जाऊँ यही वो सोचते होंगे
मुझे तुमसे बेइंतहा मोहब्बत जो है

मेरी किस्मत में तूँ है सोचकर जलते होंगे
मेरे संग चलते देखकर हाथ मलते होंगे
मैं तुमसे दूर चला जाऊँ यही वो सोचते होंगे
मुझे तुमसे बेइंतहा मोहब्बत जो है

तूँ मेरे साथ है तो चाहत नही है दौलत की
तेरे सिवा जरूरत कहाँ है शौहरत की
मैं तुमसे दूर चला जाऊँ यही वो सोचते होंगे
मुझे तुमसे बेइंतहा मोहब्बत जो है

मेरी जिंदगी ही क्या है गर तूँ मौजूद नहीं
तेरे बिना सच्च कहूँ मैं मेरा वजूद नहीं
मैं तुमसे दूर चला जाऊं यही वो सोचते होंगे
मुझे तुमसे बेइंतहा मोहब्बत जो है

‘V9द’ कसम है ना छोड़कर जाना कहीं
कसम है दिल तोड़कर न जाना यूँ ही
मैं तुमसे दूर चला जाऊं यही वो सोचते होंगे
मुझे तुमसे बेइंतहा मोहब्बत जो है

Loading...