Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2024 · 1 min read

प्यार में धोखा खा बैठे

यूं ही हम अपना दिल गंवा बैठे,
फिर प्यार में धोखा खा बैठे।

भूल तो हमारी ही थी आखिर,
गलत जगह मोहब्बत की आस लगा बैठे।

जो सुनकर हमारी बात सबको बताते थे,
उनको ही अपना हाल बता बैठे।

उनके इतने करीब आ गए हैं हम,
जो किसी और के पास जा बैठे।

हमसे कोई नाता नहीं है उनका,
जिनको हम अपना सब कुछ बना बैठे।

Loading...