Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2024 · 1 min read

ग़ज़ल

ग़ज़ल

इस तरह हम निभाते रहे प्रीत को,
धड़कनों में बसाया है बस मीत को ।

सब सितम पे सितम हम पे ढ़ाते रहे,
आओ तुम भी निभा दो इसी रीत को।

ठानकर जो चलो तो मिले मंजिलें,
आँखों में अपनी रखें रहो जीते को ।

दिल है घायल मगर लब पे मुस्कान है,
दिल मेरे गा सदा प्यार के गीत को ।

द्रोण ने क्यों अँगूठा लिया मांग कर,
तोड़कर आस्था की प्रबल भीत को।

अंजना छलोत्रे ‘सवि’

Loading...