Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2024 · 1 min read

उसे जाने दो

जिसे हम अपना मान चुके
उसे अब ग़ैर कैसे करें
जिससे प्यार किए हों कभी
उससे अब वैर कैसे करें…
(१)
वह भोलापन वह अपनापन
अब तक नहीं भूला यह मन
जो जन्नत से घूमकर आए
दोजख की सैर कैसे करें…
(२)
हमने उनके रूप में कभी
देखी थी इख़्लास की मूर्ति
जहां पूजा के फूल चढे
वहां भला पैर कैसे करें…
(३)
अपनी शातिराना हरकतों से
उनका जीना हराम करके
आख़िर अपने लिए, ऐ दिल
दुआ-ए-ख़ैर कैसे करें…
#Geetkar
Shekhar Chandra Mitra
#प्रेमी #जिंदगी #प्रेमिका #प्यार
#love #lovers #Goodwill
#lyrics #अलविदा #ब्रेकअप
#दर्द_भरे_गीत #आशिक #शायर
#LetHerGo #goodbye #कवि

Loading...