Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 May 2024 · 1 min read

Don't Be Judgemental...!!

सच कहने से मैं घबराता नहीं और झूठों संग यारी निभाता नहीं,
आंखों में आंखें डाल कर बात करता हूं.. मैं अपनी बात से मुकर पाता नहीं,
कोई सच्ची करें या झूठी तारीफ..औरों के शब्दों को दिल से लगाता नहीं,
समस्या चाहे कितनी ही बड़ी हो.. मुश्किल वक़्त से मैं घबराता नहीं,
जों अच्छा लगता है उसे दिल में रखता हूँ.. यूँ ऐरो-गैरों को मुँह मैं लगाता नहीं,
तहज़ीब मैंने सीखी नहीं..और लहज़ा मुझे भाता नहीं,
दिल से निभाता हूँ मैं रिश्ते सारे.. बड़े -छोटे होने का रौब मैं दिखाता नहीं,
सुकून से जीना चाहता हूँ अकेले ही मैं..पर ये बात मैं किसी को बताता नहीं,
बहुत होते है ऐसे जों किसी को अपना बनाकर दिल तोड़ जाते है.. ऐसे यूँ ही बीच राह मे छोड़कर..किसी को मैं रुलाता नहीं,
मुझमें बहुत सी खूबियां और खामियाँ है.. इन बातों की सफाई पर मैं किसी को समझाता नहीं,
बिना मांगे कभी हिदायत नहीं देता.. और बिना जरुरत के किसी से सलाह मांगता नहीं,
लोग मुझे समझने में अपना वक़्त बर्बाद करते है.. मैं खुद ही खुद को समझ ना पाया अब तक,
यह बात में किसी को बताता नहीं,
मैं दिल की बात उन्हीं से कहता हूँ जो मुझे सुनना पसंद करते हैं..यूं ही किसी पर भी हक मैं जताता नहीं,
कुछ दो कौड़ी के लोग जज करते हैं मुझे.. मेरे रवैये और चाल-ढाल से..
जज करने दो उन्हें..उनके अच्छा या बुरा कह देने से मैं वैसा बन जाता नहीं…!!
❤️ Love Ravi ❤️

Loading...