Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 May 2024 · 1 min read

कटे न लम्हा ये बेबसी का ।

ग़ज़ल ☺️
— ‘ ” ‘ —” “—-‘ ” ‘—-” “—-

कटे न लम्हा ये बेबसी का ।
कहे भी क्या हाल बेखुदी का ।।

वो छुप के चंदा जो बादलों में ।
जो चैन लूटे है चांदनी का ।।

नज़र ने घायल किया है हमको ।
अदा गज़ब है ये आशिकी का ।।

निहारती हूं मचल के तुझे को ।
जवां है आलम ये दिलकशी का ।।

करो भलाई जगत में हरदम।
बहे न आंसू कभी किसी का ।।

है बात दिल की सुनो जरा तुम ।
तुम्ही हो चाहत मेरी ख़ुशी का ।।

हसीं ये मौसम को”ज्योटी” देखें ।
छलक रहा जाम मयकशी का।।

ज्योटी श्रीवास्तव (jyoti Arun Shrivastava)
अहसास ज्योटी 💞✍️

Loading...