Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 May 2024 · 1 min read

कलम आज उनको कुछ बोल

कलम आज उनको कुछ बोल
चुनाव पूर्व जो छत्तीस होते
चुनाव बाद तीरसठ हो जाते
इस छत्तीस तीरसठ के गणित में
दे अपना राय अनमोल.
कलम आज —————
प्रजातंत्र की अजब कहानी
छोटे दल की हो गयी मनमानी
मैंनडेट का शल्य क्रिया कर
हथिया लेते सत्ता अनमोल |
कलम आज————-
जनता भोली- भाली होती
छल- छद्म की समझ न होती
देकर वोट वर्ष पाँच तक
मतदाता, बन जाते बकलोल
कलम आज ———–
मिडिया भी हो गया अजीब है
रहता कहाँ किसी का अजीज है
जनता जाये, तो जाये कहाँ?
जब मिडिया बोले सियासी बोल
कलम आज ———-
नेता जी शातिर हैं ऐसे
नहीं डकारते खा सरकारी पैसे,
डुबे रहते दुराचार में फिरभी
बोलते सदाचार की बोल.
कलम आज ———–
खादी-खाकी में अजब है नाता
खा उपसर्ग दोनों को भाता
‘खा’ अक्षर का इज्जत रखकर
करते सारे विधि-विधान भंडोल.
कलम आज ——
सन सैंतालिस से चौबीस तक
नेहरु जी से नरेंद्र मोदी तक
लोक लुभावन नारा देकर
मतदाता से लेते वोट अनमोल
कलम आज ————–
वही गाँव, वही पगडंडी,
वही गरीबी, वही नर-मंडी
दिखा जनता को स्वप्न सुनहला
पीते नेता केसर-पिस्ता का घोल
कलम आज ————-

Loading...