Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 May 2024 · 1 min read

चाहे कुछ भी हो अंजाम

सर यह रही हमारी कमाई देख लो जी भरक के

हो सके तो माफ़ कर दो मगर यह गलती बार बार

करूँगा ,तुम चाहकर भी जप्त नहीं कर सकते

ना ही छीन सकता कोई ऊपरवाला भगवान

सर आज तक का इतिहास रहा हैं की सच

और इंसानियत को गले लगानेवालो को

इनाम में सजा ही मिलती हैं कभी गोली

तो कभी सत्ता का घमंड और डंडे का प्रसाद

सर क्या करे ? मैं आदत से मजबूर हूँ

मुज़से देखा नहीं जाता उन गरीबो का

दुःख दर्द , उनकी भूख ,उनकी याचना

मैं नहीं रोख पाता अपने आप को कभी

सर आपको बिनती हैं एक मेरी

चाहे कुछ भी करो मगर मुझे मेरा

काम करने दो चाहे कुछ भी सजा दो

मंजूर हैं मगर मैं ना रुकूंगा न थकूंगा

सर मुझे मालूम हैं मैं सबकी मदद नहीं कर सकता

मगर जितना भी बन सके मैं करता रहूँगा तब तक

जब तक साँस रूकती नहीं उनका स्नेह प्यार हैं साथ

चाहे कुछ भी हो अंजाम मैं लड़ूंगा आखरी साँस तक

Loading...