Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 May 2024 · 1 min read

राम

जलाओ री सखी मंगल दीप!

जलाओ री सखी मंगलदीप,
आज घर आये हैं राजा राम।
राह बुहारो ये महल सजाओ ,
आयो‌ शुभ घड़ी‌ ये वर्षों बाद।
फूलों का वन्दनवार लगाओ,
आये हैं जग के ही तारनहार।
जलाओ री सखी मंगलदीप——-।
शुभ ये घड़ी शुभ गीत सुनाओ,
मिलजुलकर सब नाचो गाओ।
सदियों से इन्तजार था इसका,
आयो शुभ दिन है वह आयो।
पांव पखारो जी आरती गावो,
झूमि उठे सकल संसार सखी।
जलाओ री सखी मंगलदीप———-।
सब को तारनहारे रघुवर के,
चरणों में अर्पित पुष्पांजलि।
हनुमानबली संग में हैं उनके,
सहित सकल परिवार सखी।
हर्षित सिय लखन भये आतुर,
अब बीता है दूजा ये वनवास।
जलाओ ‌री सखी मंगलदीप———–।
पांच सदियों का निष्कासन,
खतम हुआ है आकर आज ।
बाइस जनवरी दिन बहु पावन,
है यादगार बना ऐतिहासिक।
शुभ मंगल चहुं ओर है छाया,
खुशियों से सजा आज संसार।
जलाओ री सखी मंगलदीप———-।

डॉ सरला सिंह “स्निग्धा”
दिल्ली

1 Like · 81 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

छलावा
छलावा
Sushmita Singh
रंग विरंगी नाँव
रंग विरंगी नाँव
Dr. Vaishali Verma
“हमें नहीं चुप रहना होगा”
“हमें नहीं चुप रहना होगा”
DrLakshman Jha Parimal
नहीं हम भूल पाएंगे
नहीं हम भूल पाएंगे
डिजेन्द्र कुर्रे
शिष्य
शिष्य
Shashi Mahajan
सब्जी के दाम
सब्जी के दाम
Sushil Pandey
"फासला और फैसला"
Dr. Kishan tandon kranti
*सदियों से सुख-दुख के मौसम, इस धरती पर आते हैं (हिंदी गजल)*
*सदियों से सुख-दुख के मौसम, इस धरती पर आते हैं (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
सदा तुम्हारी झोली में
सदा तुम्हारी झोली में
लक्ष्मी सिंह
भोर पुरानी हो गई
भोर पुरानी हो गई
आर एस आघात
चौपाई छंद
चौपाई छंद
Subhash Singhai
Somebody asked why people out there dont understand the valu
Somebody asked why people out there dont understand the valu
पूर्वार्थ
दोहा एकादश ...  राखी
दोहा एकादश ... राखी
sushil sarna
आप ही बदल गए
आप ही बदल गए
Pratibha Pandey
10/20 कम हैं क्या
10/20 कम हैं क्या
©️ दामिनी नारायण सिंह
अनपढ़ रहो मनोज (दोहा छंद)
अनपढ़ रहो मनोज (दोहा छंद)
Manoj Mahato
सुख का मुकाबला
सुख का मुकाबला
Dr MusafiR BaithA
4302.💐 *पूर्णिका* 💐
4302.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
संवेदना
संवेदना
Khajan Singh Nain
देश की वसुंधरा पुकारती
देश की वसुंधरा पुकारती
कार्तिक नितिन शर्मा
मीठे बोल की दो बूंद,, 😍😍
मीठे बोल की दो बूंद,, 😍😍
Ranjeet kumar patre
आप चुन लीजिए अपने आकाश को, तो सितारे भी हिस्से में आ जाएंगे
आप चुन लीजिए अपने आकाश को, तो सितारे भी हिस्से में आ जाएंगे
Dr Archana Gupta
माँ
माँ
Kanchan Alok Malu
नौका को सिन्धु में उतारो
नौका को सिन्धु में उतारो
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
माँ कौशल्या के बिना
माँ कौशल्या के बिना
Sudhir srivastava
मैं अंधभक्त हूं।
मैं अंधभक्त हूं।
जय लगन कुमार हैप्पी
षड्यंत्रों वाली मंशा पर वार हुआ है पहली बार।
षड्यंत्रों वाली मंशा पर वार हुआ है पहली बार।
*प्रणय*
मुश्किल है जीवन का सफर
मुश्किल है जीवन का सफर
Chitra Bisht
कुंडलिया
कुंडलिया
गुमनाम 'बाबा'
फुर्सत नहीं है
फुर्सत नहीं है
Dr. Rajeev Jain
Loading...