Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 May 2024 · 1 min read

अच्छा होगा

कहते हो हमसे बेपनाह मोहब्बत है तुम्हें,
हमसे मोहब्बत जताया जाए तो अच्छा होगा।
मेरे सामने मेरा बनकर रहते हो, जमाने को भी मुझे, मेरा बताया जाए तो अच्छा होगा।।
दिखता नहीं प्यार मुझे तुम्हारी आंखों में,
जुबां कम, प्यार आंखों से दिखाया जाए तो अच्छा होगा।
निभाते हो हर रिश्ता तुम अपना समझकर,
मेरे साथ भी वैसा रिश्ता निभाया जाए तो अच्छा होगा।।
प्यार मोहब्बत की बातें करके छोड़ देते हैं लोग,
मेरे साथ रहकर मेरा बन कर रहा जाए तो अच्छा होगा।
खुदा से फरियादो में तुम्हारी सलामती मांगी है हमेशा,
मेरी भी खुशियों के लिए दुआएं मांगा जाए तो अच्छा होगा।।
मैं तुझसे दिल से मोहब्बत करता हूं, कभी साथ ना छोडूंगा,
ये बातें कभी जाया ना जाए तो अच्छा होगा।
मोहब्बत की हर कसोटी पर खड़ी उतरी हूं, फिर भी शिकायतें हैं तुम्हें,
मुझे मोहब्बत करना ना सिखाया जाए तो अच्छा होगा।।
पहले इश्क के खातिर रोई, तड़पी है मधुयका,
अब उसे और ना रुलाया जाए तो अच्छा होगा।
और हूं मैं शायर तो मेरा दिल तोड़ने की गलती मत करना
मेरे इश्क को दोबारा ना आजमाया जाए तो अच्छा होगा।।

Loading...