Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 May 2024 · 2 min read

व्यथा बेटी की

कथा बनी इक गुड़िया-रानी, मानव अत्याचार की।
कण-कण माटी का शर्मिंदा, अति से व्यभिचार की।।

नभ जल थल पाताल हरेक भी, खूँ के आँसू रोता है।
किसी अभागन के संग में क्या, ऐसा भी कुछ होता है।
लाज लुटी झाड़ी में देखो, शक्ति के अवतार की ।।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

पहले लूटा वहसी ने फिर , जमकर तन पर वार किया।
बहता खूँ था तर तर तर तर, फिर झाड़ी में डाल दिया।
अंग अंग कहते बेटी के, ….. दुष्कर्मी के वार की।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

बापू .. बापू , माता.. माता, तड़प-तड़प चिल्लाई वो।
भाई को भी चीख -चीखकर, बहुत गुहार लगाई वो।
कोई रक्षा कर नहीं पाया, वक्त पे उस लाचार की।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

कल तक मात-पिता की लाडो, प्यारी-प्यारी बेटी थी।
भाई के रक्षा का बंधन, कोमल नटखट छोटी थी।
निर्वस्त्र पड़ी हालत तो देखो, मात-पिता के प्यार की।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

काँटा चुभ ना सके पाँव में, गोदी लेकर चलता था।
सर्दी-खाँसी, लू या तपन में, हाथ पैर खुद मलता था।
बेटी आज मरण शय्या पे, विधि कहो उपचार की।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

बाबुल छूटा, आँगन छूटा , ..अपना छूटा परिवार से।
बिदा हो गई दान से पहले, .. अपनों के संसार से।
कब तक ऐसे बिदा होंगी अब, बेटी इस संसार की।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

कहाँ छिपा बैठा रे भगवन, दिल क्यों नहीं दहलता है।
छोटी-छोटी मासूमों को, हर दिन, हर पल छलता है।
क्यों छलकर लिख देता किस्मत, ममता के किरदार की।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

चिथड़ा-चिथड़ा तन कहता है, बापू आज भी दुखता है।
मानवता का देख हनन लज्जा से हर सर झुकता है।
कब्र-कब्र में बेटी पड़ी हैं, लुटी हुई हर बार की।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

डरी – डरी , सहमी बालायें , कब तक ऐसे काँपेंगी।
कौन भला है , कौन बुरा है, बच्ची कैसे भापेंगी।
जतन करो लुटने नही पाये, बेटी किसी परिवार की।।
कथा बनी इक गुड़िया रानी, मानव अत्याचार की।।

संतोष बरमैया #जय

1 Like · 135 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संतोष बरमैया जय
View all

You may also like these posts

फिर से राम अयोध्या आए, रामराज्य को लाने को (गीत)
फिर से राम अयोध्या आए, रामराज्य को लाने को (गीत)
Ravi Prakash
विराट सौंदर्य
विराट सौंदर्य
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
फूल को,कलियों को,तोड़ना पड़ा
फूल को,कलियों को,तोड़ना पड़ा
दीपक बवेजा सरल
* सखी  जरा बात  सुन  लो *
* सखी जरा बात सुन लो *
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
श्रृंगार रस पर मुक्तक
श्रृंगार रस पर मुक्तक
Dr Archana Gupta
मदिरालय से दूरी कैसी?
मदिरालय से दूरी कैसी?
AJAY AMITABH SUMAN
आत्मविश्वास जैसा
आत्मविश्वास जैसा
पूर्वार्थ
यही एक काम बुरा, जिंदगी में हमने किया है
यही एक काम बुरा, जिंदगी में हमने किया है
gurudeenverma198
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
'धुँआ- धुँआ है जिंदगी'
'धुँआ- धुँआ है जिंदगी'
DR ARUN KUMAR SHASTRI
कुछ क्षणिकाएं:
कुछ क्षणिकाएं:
sushil sarna
बदलते भारत की तस्वीर
बदलते भारत की तस्वीर
Sudhir srivastava
मैं राग भरा मधु का बादल
मैं राग भरा मधु का बादल
महेश चन्द्र त्रिपाठी
देश के संविधान का भी
देश के संविधान का भी
Dr fauzia Naseem shad
"सब्र"
Dr. Kishan tandon kranti
मैं एक राह चुनती हूँ ,
मैं एक राह चुनती हूँ ,
Manisha Wandhare
কবিতা : পরমেশ্বর শিব, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
কবিতা : পরমেশ্বর শিব, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
Sohom Dey
*फागुन*
*फागुन*
Rambali Mishra
"स्नेह के रंग" (Colors of Affection):
Dhananjay Kumar
जीवन का रंगमंच
जीवन का रंगमंच
Madhuri mahakash
बढ़ते मानव चरण को
बढ़ते मानव चरण को
manorath maharaj
कैसे मैं प्रणय गीत लिख जाऊँ?
कैसे मैं प्रणय गीत लिख जाऊँ?
कुमार अविनाश 'केसर'
हिन्दी भारत का उजियारा है
हिन्दी भारत का उजियारा है
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
दिल की बात
दिल की बात
Bodhisatva kastooriya
डर्टी पिक्चर (Dirty Picture)
डर्टी पिक्चर (Dirty Picture)
दीपक नील पदम् { Deepak Kumar Srivastava "Neel Padam" }
◆ आज का दोहा।
◆ आज का दोहा।
*प्रणय प्रभात*
24/237. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/237. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Qabr
Qabr
Fuzail Usman
परामर्श शुल्क –व्यंग रचना
परामर्श शुल्क –व्यंग रचना
Dr Mukesh 'Aseemit'
समाज और सोच
समाज और सोच
Adha Deshwal
Loading...