Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Apr 2024 · 2 min read

द्रोणाचार्य वध

कुरुक्षेत्र की रणभूमि पे अर्जुन ने जयद्रथ संघार किया
पुत्र की चिता समक्ष जो लिया वचन, वह उसने साकार किया

पांडव सेना सुखी हुई पर बात बड़ी थी चिंतामयी
जबतक गुरुवर है रणभूमि में, तब तक न होंगे हम विजयी

तब युक्ति सुझाई माधव ने, ‘क्यों ना ऐसा कोई कार्य करे
गुरुद्रोण छोड़ थे शस्त्र सभी, और स्वयं मृत्यु स्वीकार करे

अश्वस्थामा प्रिय है उनको, उसके खातिर मित्रता छोड़ी
पांचाल नरेश से राज्य भी हड़पा, सारी सीमाएं तोड़ी

रणभूमि में एक गज है, उसका भी नाम अश्वस्थामा है
विगोदार उसका वध करदे, बोले “मैंने मारा अश्वस्थामा है”

ये खबर सुन सकते में आये गुरुवर, तभी प्रहार करना
जब शोक में अस्त्र त्यागेंगे, धृष्तद्युम्न उसी क्षण वार करना!’

बोले धर्मराज, ‘माधव नहीं! यह वध नहीं ये छल होगा
शस्त्रहीन की हत्या करदे अधर्म से भरा वह पल होगा!’

मैं सदा सत्य कहता हूँ, झूट न बोला जाएगा
क्षमा चाहता हूँ माधव! इस योजना का पालन न हो पायेगा!’

माधव बोले, ‘हे धर्मराज! ये मत भूलो की सामने खड़े अधर्मी है
भरी सभा में बना तमाशा, तुमसे सब छीनने वाले कुकर्मी है

क्या धर्म का ज्ञान उन्हें और क्या युद्ध की नीति उनकी?
घेर के मारा अभिमन्यु को और क्या बताऊं अनीति उनकी?

गुरुवर उनकी रक्षा करते, इसीलिए वध उनका करना होगा
और कोई उपाय शेष नहीं, इस झूठे प्रपंच को रचना होगा! ‘

फिर युद्ध छिड़ा योजना तहत, अर्जुन को द्रोण से भिड़ना था
चाहे कुछ भी हो जाए, उनको दूर पुत्र से करना था

इतने में भीमसेन ने मार दिया उस हाथी को
‘अश्वस्थामा मारा गया!’, ये बोला अपने साथी को

सनसनी फ़ैल गयी रणभूमि में, पहुंची सूचना द्रोण के पास
द्रोण बोले, ‘किसी का वचन स्वीकार नहीं, धर्मराज तुमसे है आस!’

बोलो बेटा क्या सत्य है ये की उसने भीम से रार लिया?
बोलो बेटा क्या वाकई भीम ने अश्वस्थामा मार दिया?! ‘

‘हाँ! अश्वस्थामा मारा गया! ‘, धर्मराज ने आधा सत्य बताया
‘पर वह मनुज नहीं हाथी था’, तभी केशव ने शंख बजाया

पूर्ण सत्य न सुन पाए गुरुवर, ऐसी केशव की लीला थी
पर पूर्ण सकते में आये गुरुवर, ऐसी माधव की लीला थी

केशव ने आँखों-आँखों में, धृष्तद्युम्न को दिया इशारा
धृष्तद्युम्न ने खडग घुमाया, सीधे गर्दन पे द्रोण के मारा

गुरु द्रोण का वध हुआ, कुरु सेना पर मानो गिरी गाज
एक सूत पुत्र का चयन हुआ फिर, सेनापति बने अंगराज

Language: Hindi
1 Like · 167 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

हे जीवन पथ के पंथी
हे जीवन पथ के पंथी
Vishnu Prasad 'panchotiya'
सूखी नहर
सूखी नहर
मनोज कर्ण
दोस्त
दोस्त
Neeraj Kumar Agarwal
"नजरों का तीर"
Dr. Kishan tandon kranti
Meet Me Nowhere
Meet Me Nowhere
Meenakshi Madhur
मन-क्रम-वचन से भिन्न तो नहीं थे
मन-क्रम-वचन से भिन्न तो नहीं थे
manorath maharaj
***** सिंदूरी - किरदार ****
***** सिंदूरी - किरदार ****
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
साथ तेरा मिलता
साथ तेरा मिलता
Chitra Bisht
दिल और दिमाग को लड़ाई
दिल और दिमाग को लड़ाई
विकास शुक्ल
भावना के कद्र नइखे
भावना के कद्र नइखे
आकाश महेशपुरी
"हम स्वाधीन भारत के बेटे हैं"
राकेश चौरसिया
छंट जाएंगे ये बादल जब
छंट जाएंगे ये बादल जब
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
डॉ0 रामबली मिश्र के काव्य पर तीन पीएच0 डी0 हुई।
डॉ0 रामबली मिश्र के काव्य पर तीन पीएच0 डी0 हुई।
Rambali Mishra
ग़ज़ल (ये अन्दाज़ अपने निराले रहेंगे)
ग़ज़ल (ये अन्दाज़ अपने निराले रहेंगे)
डॉक्टर रागिनी
वेलेंटाइन डे स्पेशल
वेलेंटाइन डे स्पेशल
Akash RC Sharma
मैं जान लेता हूं खामोशी उसकी ।
मैं जान लेता हूं खामोशी उसकी ।
अश्विनी (विप्र)
जन्मदिन
जन्मदिन
Sanjay ' शून्य'
कभी भी आपका मूल्यांकन किताब से नही बल्कि महज एक प्रश्नपत्र स
कभी भी आपका मूल्यांकन किताब से नही बल्कि महज एक प्रश्नपत्र स
Rj Anand Prajapati
कविता : नारी
कविता : नारी
Sushila joshi
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Arvind trivedi
जिससे मिलने के बाद
जिससे मिलने के बाद
शेखर सिंह
अटल का सुशासन
अटल का सुशासन
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
सूर्योदय
सूर्योदय
Madhu Shah
3691.💐 *पूर्णिका* 💐
3691.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
साजन की याद ( रुचिरा द्वितीय छंद)
साजन की याद ( रुचिरा द्वितीय छंद)
guru saxena
*नृत्य करोगे तन्मय होकर, तो भी प्रभु मिल जाएँगे 【हिंदी गजल/ग
*नृत्य करोगे तन्मय होकर, तो भी प्रभु मिल जाएँगे 【हिंदी गजल/ग
Ravi Prakash
धूल जमी ना हट सकी ,ऐनक बदले रोज।
धूल जमी ना हट सकी ,ऐनक बदले रोज।
संजय निराला
इंसान ऐसा ही होता है
इंसान ऐसा ही होता है
Mamta Singh Devaa
अधिकार जताना
अधिकार जताना
Dr fauzia Naseem shad
THE SUN
THE SUN
SURYA PRAKASH SHARMA
Loading...