Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Apr 2024 · 3 min read

पुनीत /लीला (गोपी) / गुपाल छंद (सउदाहरण)

पुनीत /लीला (गोपी) / गुपाल छंद (विधान – सउदाहरण ,

पुनीत छंद (मात्रिक छंद)
15 मात्राओं का सम मात्रिक छंद है। दो दो चरण या चारों चरण समतुकांत होते हैं। पर चारों चरण का तुकांत मनोहारी होता है , बैसे कुछ विद्वान सिर्फ़ अंत में गागाल मानते है पर
इसकी सही मात्रा मापनी निम्न है-
चौकल +छक्कल + तगण (गुरु गुरु लघु) = 15 मात्राएं ।

(चौकल में -2-2. ,211. ,1111 या 112 हो सकता है,
छक्कल में – 2 2 2, 2 4, 4 2, 3 3 हो सकता है।)

लोगों का देखा व्योहार |
मतलब का मतलब से प्यार ||
चलता यहाँ आर से पार |
मतलब छूटे तब है खार ||

धोखे ‌से मिलता है ताज |
करते जनता पर तब राज ||
जिनकी नजर बनी है बाज |
उनको कब आती है लाज ||

उनकी मिली जुली है‌ ताल |
बनते है वह माला माल ||
जनता रहे बजाती गाल |
उनकी पौ- बारह है चाल ||

खाने में पूरे लंगूर |
चुगते जनता का अंगूर ||
रहते निकट नहीं है दूर |
शोषण करके वह है शूर ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~
पुनीत छंद (मात्रिक छंद)
मुक्तक

जनता गूँज रही आबाज |
रखना सुंदर अब है राज |
सुनकर जाति-पात के भेद –
आती सबको अब है लाज |

रखना भारत माँ की शान |
गाना जन गण मन का गान |
दुनिया जब खोजेगी नूर –
बनना प्रखर रश्मि के भान |
~~~~~~~~~~~~
पुनीत छंद (मात्रिक छंद) गीतिका
समांत आना , पगांत यार

चलते जाना गाना यार |
भारत वतन बताना यार |

माटी यहाँ सुहानी नूर ,
सोंधी खुश्बू पाना यार |

सूरज चंदा माने पूज्य ,
इनसे प्रेम सुहाना यार |

पावन गंगा यमुना वेग ,
इनसे नेह निभाना यार |

साहस रखकर चलना चाल ,
दुश्मन शीश झुकाना यार |

भारत नहीं झुका है शीष ,
है इतिहास पुराना यार |

संस्कृति रखती उजला रूप ,
मेरा देश खजाना यार |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~

#लीला छंद (गोपी)(15 मात्रिक )
प्रारंभ क्रमशा: त्रिकल द्विकल से , चरणांत दीर्घ
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
लीला छंद

अकल के दुश्मन मिल जाते |
ज्ञान भी अपना बतलाते ||
बोल भी मद का रहता है |
निजी स्वर सबसे कहता है ||
~~~~~~~~~~~~

लीला(गोपी) छंद (15 मात्रिक )
प्रारंभ त्रिकल द्विकल से , चरणांत दीर्घ
( मुक्तक)

मनुज है अब बड़ा सयाना |
चाहता सब कुछ वह पाना |
पराया माल झटकने में ~
घूमता बनकर दीवाना |

~~~~~~~~~

#लीला छंद (गोपी छंद )(15 मात्रिक ) √√
प्रारंभ त्रिकल द्विकल से , चरणांत दीर्घ
गीतिका , स्वर यैर , पदांत – नहीं है

झूँठ का सिर पैर नहीं है |
देखता कुछ खैर नहीं है |

रखें वह हमसे कुछ दूरी
जबकि कुछ भी बैर नहीं है |

अजब दास्ता सुनने मिलती ,
कहे मेरा मैर नहीं है |

मानते हम फिर भी अपना
जान लो वह गैर नहीं है |

सुभाषा किससे क्या कहना ,
हमारा उनसे कैर नहीं है |

कैर = शत्रुता , बिना पत्ती का कंटीला पेड़
~~~~~~~~~~~~~~~~~~

गुपाल छंद (15 मात्रिक )
चरणांत लगाल (जगण ) होने पर-गुपाल छंद

आगे खोजो सदा प्रकाश |
अंधकार का करो विनाश ||
यश फैलाओ बड़े सुदूर |
साहस रखना तुम भरपूर ||

जग में वही लोग मजबूर |
नहीं जानते जो निज नूर ||
रहता उनसे यश भी दूर |
बने रहें जो मुँह से शूर ||
~~`~~~~~~~~~~~

गुपाल छंद (15 मात्रिक )
चरणांत लगाल (जगण ) मुक्तक

जग में रहते सदा अनाथ |
रहें ठोकते अपना माथ |
बने आलसी करें न कर्म –
बाँधे रहते जो निज हाथ |

कहता सच्ची बात सुभाष |
उनको मिलता सदा प्रकाश |
रहते है जो साहसवान –
उनके घर हो सुंदर प्राश |
~~~~~~~~~~
गुपाल छंद (15 मात्रिक )
चरणांत लगाल (जगण ) गीतिका

आओ मिलकर करें प्रभात |
निज जीवन में भरें प्रभात |

कर्म हीन की करो न बात ,
वह तो निज का हरें प्रभात |

लगन जहाँ है सुंदर नूर ,
उनके घर यश धरें प्रभात |

आदर्शों को रखो उदार ,
नित नूतन तब झरें प्रभात |

करें मधुरता का सुख गान ,
उनके कदमों बहें प्रभात |

©®सुभाष_सिंघई , जतारा ( टीकमगढ़ ) म० प्र०

Language: Hindi
263 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

3485.🌷 *पूर्णिका* 🌷
3485.🌷 *पूर्णिका* 🌷
Dr.Khedu Bharti
सिर की सफेदी
सिर की सफेदी
Khajan Singh Nain
सत्य की खोज, कविता
सत्य की खोज, कविता
Mohan Pandey
2122  2122  2122  212
2122 2122 2122 212
Neelofar Khan
नारी - तुम अनंत संपन्न हो
नारी - तुम अनंत संपन्न हो
Ankita Patel
दीवाली (बाल कविता)
दीवाली (बाल कविता)
Ravi Prakash
मन की बात न कहें, तो मन नहीं मानता
मन की बात न कहें, तो मन नहीं मानता
Meera Thakur
गुड फैक्टर
गुड फैक्टर
विशाल शुक्ल
आदि भाल पर  अंत  की, कथा  लिखी  बेअंत ।
आदि भाल पर अंत की, कथा लिखी बेअंत ।
sushil sarna
अपनी आंखों को मींच लेते हैं।
अपनी आंखों को मींच लेते हैं।
Dr fauzia Naseem shad
प्रेम की बात को ।
प्रेम की बात को ।
अनुराग दीक्षित
चेहरे पर लिए तेज निकला है मेरा यार
चेहरे पर लिए तेज निकला है मेरा यार
इंजी. संजय श्रीवास्तव
रमेशराज का हाइकु-शतक
रमेशराज का हाइकु-शतक
कवि रमेशराज
आऊंगा एक दिन,
आऊंगा एक दिन,
डी. के. निवातिया
खरी खरी विज्ञान भरी
खरी खरी विज्ञान भरी
Anil Kumar Mishra
-मुस्कुराना सीख गए -
-मुस्कुराना सीख गए -
bharat gehlot
और पंछी उड़ चला
और पंछी उड़ चला
डॉ. एकान्त नेगी
सडक मार्ग से वायुमार्ग तक का फर्क!
सडक मार्ग से वायुमार्ग तक का फर्क!
Jaikrishan Uniyal
प्यार टूटे तो टूटने दो ,बस हौंसला नहीं टूटना चाहिए
प्यार टूटे तो टूटने दो ,बस हौंसला नहीं टूटना चाहिए
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
आयी प्यारी तीज है,झूलें मिलकर साथ
आयी प्यारी तीज है,झूलें मिलकर साथ
Dr Archana Gupta
ना धर्म पर ना जात पर,
ना धर्म पर ना जात पर,
Gouri tiwari
हैवानियत के पाँव नहीं होते!
हैवानियत के पाँव नहीं होते!
Atul "Krishn"
हौसले हमारे ....!!!
हौसले हमारे ....!!!
Kanchan Khanna
#कमसिन उम्र
#कमसिन उम्र
Radheshyam Khatik
बाबा तेरा इस कदर उठाना ...
बाबा तेरा इस कदर उठाना ...
Sunil Suman
*वक्त की दहलीज*
*वक्त की दहलीज*
Harminder Kaur
शब्दों में प्रेम को बांधे भी तो कैसे,
शब्दों में प्रेम को बांधे भी तो कैसे,
Manisha Manjari
भरोसा क्या किया जाए ज़माने पर
भरोसा क्या किया जाए ज़माने पर
अरशद रसूल बदायूंनी
*श्रद्धा ही सत्य है*
*श्रद्धा ही सत्य है*
Rambali Mishra
........,,?
........,,?
शेखर सिंह
Loading...