Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Sep 2024 · 1 min read

*श्रद्धेय रामप्रकाश जी की जीवनी मार्गदर्शन है (प्रसिद्ध कवि

श्रद्धेय रामप्रकाश जी की जीवनी मार्गदर्शन है (प्रसिद्ध कवि भारत भूषण)
➖➖➖➖➖➖➖➖
पुस्तक का नाम: निष्काम कर्म (परम पूजनीय श्री राम प्रकाश सर्राफ की जीवनी)
लेखक: रवि प्रकाश
प्रकाशन वर्ष: अक्टूबर 2008
समीक्षक: श्री भारत भूषण (प्रसिद्ध कवि मेरठ)
———————————–
दिनांक 23-10-08
प्रिय श्री रवि प्रकाश जी
दो दिन पहले ‘निष्काम कर्म’ पुस्तक प्राप्त हुई और मैं लगभग पूरी पढ़ चुका हूं। पहले ‘कठोपनिषद’ भी पढ़ी थी। आप अब समर्थ लेखक और कवि बन गए हैं। यह साधना अनवरत चलती रहे।
श्रद्धेय रामप्रकाश जी की जीवनी व्यक्ति के लिए मार्गदर्शन ही है। आपने बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत की है। मेरी बधाई स्वीकारें । श्री महेंद्र जी को सप्रेम नमस्ते कहें।
सप्रेम
भारत भूषण

Loading...