Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Apr 2024 · 1 min read

देश का वामपंथ

देश का वामपंथ
राजनीति का वो चेहरा जो ख़ुद को जनता का हमदर्द बताता है।
जीता है वो देश की ख़ातिर हर देशवासी को यह एहसास दिलाता है।।
बातें करके बड़ी बड़ी जनता को उनका हितैषी है वो यही बतलाता है।
चादर ओढ़े वामपंथ की जनता को धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढ़ाता है।।
विषय बदलने की आदत को वह अपना सबसे बड़ा हथियार बनाता है।
बदल बदल कर रंग वो अपनी ज़रूरत के अनुसार ही गिरगट बन जाता है।।
फसल बिके जब सस्ती तो वो किसान के संग खड़ा वो देखा जाता है।
फसल बिके जब महँगी तो बढ़ कर आगे वो जनता को भड़काता है।।
सौदा देश के हक़ में हो तो हमेशा देश के दुश्मन संग वो देखा जाता है।
यदि उसकी दुष्टता पकड़ी जाये तो वो सबको साधुवाद का पाठ पढ़ाता है।।
कहे विजय बिजनौरी जागो और अपने घर के वामपंथियों को पहचानो।
धर्मनिरपेक्ष सरकारों के कितने नेता जेल में हैं वोट देने से पहले ये जानो।।

विजय कुमार अग्रवाल
विजय बिजनौरी।

Loading...