रोटी
दुनिया का सबसे बड़ा सवाल- पापी पेट का सवाल है। दो अक्षरों से बना शब्द है- रोटी। लेकिन दो वक्त के लिए रोटी की व्यवस्था करना संसार की समस्त प्राणियों के लिए सदा से एक बड़ी चुनौती रही है। सारी व्यवस्था इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। अच्छे से अच्छे और बुरे से बुरे काम मुस्कुराती हुई रोटी के गर्भ में छुपा है। रोटी के लिए कोई कृषि और मजदूरी करके अपना खून-पसीना बहाता है तो कोई चोरी, डाका और लूट की घटना को अंजाम देता है। ये सब रोटी का ही कमाल है।
(‘चुटकी भर सिन्दूर’ कहानी-संग्रह में संकलित- ‘रोटी’ शीर्षक कहानी की चन्द पंक्तियाँ,,,)
डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
साहित्य वाचस्पति
भारत के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल
एक साधारण व्यक्ति।