Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Mar 2024 · 1 min read

आगाज़

है धुआं सा कुछ यहां,
चिरागों को जलाते हैं,,
बदल दे कर लकीरों को,
कर खिलाफत जमाने से।

पकड़ ले बुलंदी की डोर हाथों में,
पंख कागजों की लगाके,,
नभ में खुद को उड़ाते हैं,
छा गया सहरसा अंधेरा है यहां।।

चल चिरागों को जलाते हैं,
बुझ गई है अब मशालें,,
रुकती सांसों से कुछ चिंगारी,
उधार लाते हैं,,
चल चिरागों को जलाते हैं।
चल चिरागों को जलाते हैं।।

~विवेक शाश्वत

Loading...