Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Mar 2024 · 2 min read

रामलला वैश्विक बदलाव और भारतीय अर्थव्यवस्था

अंततः लंबी प्रतीक्षा के बाद २२जनवरी ‘२०२४ को करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा हो गया,जब अयोध्याधाम के नव निर्मित भव्य राम मंदिर में बालरूप में मोहक मुस्कान बिखेरते मर्यादा पुरुषोत्तम राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। विभिन्न अवरोधों को पार करते हुए यह अभूतपूर्व पल आया, जिसकी गूंज वैश्विक स्तर पर रेखांकित हुई।
ऐसे में जो दिखा और निरंतर देखने में आ रहा है, उसका स्वरूप व्यापकता की ओर सतत् अग्रसर हो रहा है।जिस तेजी से राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से सुसज्जित करने का सिलसिला अबाधरुप से चल रहा है। जिसके फलस्वरूप लगभग २०,००० लोगों को परोक्ष और एक लाख लोगों को अपरोक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर अयोध्या की महत्ता अनुमान से अधिक श्रद्धालुओं के निरंतर आगमन से लगाया जा सकता है। अयोध्या विश्व की धार्मिक राजधानी बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। जिसके लिए प्रदेश, देश की सरकारें कटिबद्ध लग रही है, कुछ विश्वसनीय सरकारी संगठन, एजेंसी भी इसका अनुमान प्रकट कर रही हैं। जिसके फलस्वरूप यह माना जा रहा है, राममंदिर के परिप्रेक्ष्य में अयोध्या का विकास न केवल रोजगार देने और प्रदेश देश को अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देने में निकट भविष्य में सर्वाधिक अग्रणी होने जा रहा है। अनेक देशों में भगवान राम को मानने वालों की बड़ी संख्या होने के कारण भारत के द्विपक्षीय संबंधों में और प्रगाढ़ता बढ़ेगी और बहुत से ऐसे देश भारत से अपने संबंधों को मजबूत करने को उत्सुक होंगे, जिसका लाभ वैश्विक स्तर पर दिखेगा और इसके फलस्वरूप न केवल राजनायिक संबंध बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, व्यापारिक, धार्मिक, आर्थिक और पर्यटन के स्तर पर भी होगा। जिसका लाभ किसी एक देश को ही नहीं होगा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी होगा। जिसके परिणामस्वरूप रोजगार और सहयोग को विस्तार मिलेगा, राम राज्य का जो सपना हम आप देखते हैं , उसे साकार होने की ओर कदम तेजी से बढ़ेगा।
यूं तो कहने को एक मंदिर ही तो है लेकिन इसके पार्श्व में जो व्यापकता छिपी है उसका परिणाम अभी आना शेष है, लेकिन यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि उसकी किरणें प्रस्फुटित होने लगी हैं। जिसका आभास हमें हो रहा है या नहीं, लेकिन वैश्विक संस्थाओं, विशेषज्ञों और प्रदेश, भारत सरकार को जरूर हो रहा है और अगले पांच सालों में भारत कहां होगा इसकी कल्पना शायद हम आप क्या किसी व्यक्ति, संस्थान या सरकार को भी नहीं होगा। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती और रोजगार की समस्यायों के हल की दिशा में राममंदिर और अयोध्या की प्रभावी भूमिका होगी।जिसका परिणाम अगले पांच वर्षों में सामने होगा। तब भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर सामने आ जाय तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 122 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

* मुक्तक *
* मुक्तक *
surenderpal vaidya
बड़ा होने के लिए, छोटों को समझना पड़ता है
बड़ा होने के लिए, छोटों को समझना पड़ता है
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
दहेज ना लेंगे
दहेज ना लेंगे
भरत कुमार सोलंकी
19. Memories
19. Memories
Ahtesham Ahmad
एक क़ता ,,,,
एक क़ता ,,,,
Neelofar Khan
तुम ही तुम
तुम ही तुम
ललकार भारद्वाज
इक अदा मुझको दिखाया तो करो।
इक अदा मुझको दिखाया तो करो।
सत्य कुमार प्रेमी
चौपाई छंद गीत
चौपाई छंद गीत
seema sharma
शिष्टाचार की बातें
शिष्टाचार की बातें
संतोष बरमैया जय
*सबके मन में आस है, चलें अयोध्या धाम (कुंडलिया )*
*सबके मन में आस है, चलें अयोध्या धाम (कुंडलिया )*
Ravi Prakash
सारा दिन गुजर जाता है खुद को समेटने में,
सारा दिन गुजर जाता है खुद को समेटने में,
शेखर सिंह
Let love shine bright
Let love shine bright
Monika Arora
लिखूँ दो लब्ज वही चुभ जाते हैं
लिखूँ दो लब्ज वही चुभ जाते हैं
VINOD CHAUHAN
🙅बस, एक इशारा🙅
🙅बस, एक इशारा🙅
*प्रणय प्रभात*
यदि कोई लड़की आपसे बात करते करते बीच में ही bye बोलकर भी ऑनल
यदि कोई लड़की आपसे बात करते करते बीच में ही bye बोलकर भी ऑनल
Rj Anand Prajapati
" सोच "
Dr. Kishan tandon kranti
देश धरा निज धर्म हित, होते सुत बलिदान।
देश धरा निज धर्म हित, होते सुत बलिदान।
संजय निराला
अपने बच्चे की रक्षा हित,
अपने बच्चे की रक्षा हित,
rubichetanshukla 781
शबरी के राम
शबरी के राम
Indu Singh
योजनानां सहस्रं तु शनैर्गच्छेत् पिपीलिका
योजनानां सहस्रं तु शनैर्गच्छेत् पिपीलिका
पूर्वार्थ देव
****हमारे मोदी****
****हमारे मोदी****
Kavita Chouhan
गीत- छिपाता हूँ भुलाता हूँ...
गीत- छिपाता हूँ भुलाता हूँ...
आर.एस. 'प्रीतम'
खुद के लिए नजरिया
खुद के लिए नजरिया
पूर्वार्थ
हमारा चंद्रयान
हमारा चंद्रयान
PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
4076.💐 *पूर्णिका* 💐
4076.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
सखि आया वसंत
सखि आया वसंत
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
***
***
sushil sarna
सोच ज़रा क्या खोया तूने, सोच जरा क्या पाया II
सोच ज़रा क्या खोया तूने, सोच जरा क्या पाया II
श्रीकृष्ण शुक्ल
शहीद की अंतिम यात्रा
शहीद की अंतिम यात्रा
Nishant Kumar Mishra
Water
Water
SUNDER LAL PGT ENGLISH
Loading...