Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Mar 2024 · 1 min read

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी

-महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी

महिला में महामहिम द्रोपदी मुर्मू जी का नाम,
अपनी कार्यशैली से बनाया प्रसिद्ध मुकाम।
आदिवासी कहलाती पर बढ़ाया नारी का मान,
राष्ट्रपति जैसा उच्च पद पर आसीन पाया सम्मान।
सौम्य और सादगी सदा रहे चेहरे पर रहती मुस्कान,
हौंसला बनाए रखा आपने कठिनाई को माना आसान।
नारी जीवन और आदिवासी कहलाती पर बनाई पहचान,
अनेकों परेशानी से गुजरी जीना किया फिर भी आसान।
धर्म धीर उदार हिए वाली आप करती तन-मन से दान,
कर्मठ हौसलें और आत्मबल से पछाड़ें सारे व्यवधान ।
हर नारी की बनी प्रेरणा आदिवासी से भी बनाई पहचान,
सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा आपके जीवन इतिहास,
विवेक बल बुद्धि और शक्ति से आप करती रहें देश विकास।
-सीमा गुप्ता,अलवर राजस्थान

Loading...