Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Feb 2024 · 2 min read

“बदलता लाल रंग।”

“बदलता लाल रंग।”

शुभ अवसर पर लाल रंग का मुहूर्त होता है।
कहते लोग लाल रंग खूबसूरत होता है।

एक रक्त के लाल रंग से, समता होती है।
पैदा दिलों में,ममता होती है।

लाल रंग के गुलशन में, कलियाँ खिलती है।
लाल रंग के जोड़े में, दुल्हन सजती है।

लाल रंग का हसीन गुलाब,
दिल लुभाता है।
बन प्रेम-प्रतीक दिलों का,
मिलन करवाता है।

लाल सिंदूर से ब्याहता, मांग सजाती है।
भगवान को इससे तिलक कर,मंगल गीत गाती है।

अग्नि की लाल लपटें फेरे,सात करवाती है।
दो आत्माओं का साथ, जन्म सात करवाती है।

चेहरे की लालिमा ने ही, देश आजाद करवाया है।
लहू की लाल गंगा में नहाकर,तिरंगा फहराया है।

आंखों की धधकती लाल ज्वाला से,दुश्मन को जलाया है।
आने वाली हर मार्ग बाधा को दूर हटाया है।

लेकिन अब ये क्या होने लगा है।
लाल रंग क्यों रंग बदलने लगा है?

खून के एक लाल रंग ने क्यों हंगामा मचाया है?
क्यों इसने भाई को भाई से लड़ाया है?

दुल्हन बनने का अरमां क्यों दफन हो गया है?
लाल जोड़ा क्यों कफ़न हो गया है?

लाल गुलाब क्यों मुरझाने लगा है?
प्रेम-रंग क्यों बदल जाने लगा है?

सिंदूर क्यों मिटने लगा है?
भगवान का तिलक क्यों छूटने लगा है?

अग्नि की लपटें क्यों ठंडी होने लगी हैं?
रिश्तों की बुनियादें क्यों हिलने लगी हैं?

लोग क्यों आजादी संघर्ष भूलने लगे हैं?
क्यों लाल रंग से मुँह छिपाने लगे हैं?

डर है कहीं ये रंग बिल्कुल न बदल जाए…।
अपनी खूबसूरती कहीं पूरी न गवाए…।

इसलिए रोके इसे,दूर मत जाने दो।
अपनी आत्मा और शरीर में रच-बस जाने दो।
सुंदरता के चर्मोत्कर्ष पर, इसे छाने दो।

प्रिया प्रिंसेस पवाँर
स्वरचित,मौलिक
सर्वाधिकार सुरक्षित
सूरज विहार,द्वारका मोड़,नई दिल्ली-78

3 Likes · 183 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Priya princess panwar
View all

You may also like these posts

" मायने "
Dr. Kishan tandon kranti
हम हारते तभी हैं
हम हारते तभी हैं
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
तोहफा इश्क़ में
तोहफा इश्क़ में
Surinder blackpen
गुण -
गुण -
Raju Gajbhiye
गणतंत्र
गणतंत्र
विशाल शुक्ल
वो रूठ कर हमसे यूं चल दिए आज....!!!
वो रूठ कर हमसे यूं चल दिए आज....!!!
AVINASH (Avi...) MEHRA
हर  घड़ी  ज़िन्दगी  की  सुहानी  लिखें
हर घड़ी ज़िन्दगी की सुहानी लिखें
Dr Archana Gupta
मेरा अभिमान
मेरा अभिमान
Aman Sinha
"फितरत"
Ekta chitrangini
जाम सिगरेट कश और बस - संदीप ठाकुर
जाम सिगरेट कश और बस - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
"अंधविश्वास में डूबा हुआ व्यक्ति आंखों से ही अंधा नहीं होता
डॉ कुलदीपसिंह सिसोदिया कुंदन
शादी के बाद अक्सर कुछ रिश्तों में दूरी आ जाती है ।
शादी के बाद अक्सर कुछ रिश्तों में दूरी आ जाती है ।
Rekha khichi
दादी- दादा का घर होना
दादी- दादा का घर होना
Rita Singh
*हम विफल लोग है*
*हम विफल लोग है*
पूर्वार्थ
दोहे
दोहे
Rambali Mishra
मील के पत्थरों ने भटकाया
मील के पत्थरों ने भटकाया
Acharya Shilak Ram
पल पल है जिंदगी जिले आज
पल पल है जिंदगी जिले आज
Ranjeet kumar patre
जिसके हर खेल निराले हैं
जिसके हर खेल निराले हैं
Monika Arora
लोकतांत्रिक मूल्य एवं संवैधानिक अधिकार
लोकतांत्रिक मूल्य एवं संवैधानिक अधिकार
Shyam Sundar Subramanian
#ग़ज़ल
#ग़ज़ल
*प्रणय प्रभात*
राजकली देवी शैक्षिक पुस्तकालय का इतिहास (संस्मरण /लेख)
राजकली देवी शैक्षिक पुस्तकालय का इतिहास (संस्मरण /लेख)
Ravi Prakash
रिश्ते वही अनमोल और दिल के
रिश्ते वही अनमोल और दिल के
Dr fauzia Naseem shad
शेखचिल्ली
शेखचिल्ली
Mukund Patil
आज  का  युग  बेईमान  है,
आज का युग बेईमान है,
Ajit Kumar "Karn"
आ जाओ
आ जाओ
हिमांशु Kulshrestha
स्वयं पर नियंत्रण कर विजय प्राप्त करने वाला व्यक्ति उस व्यक्
स्वयं पर नियंत्रण कर विजय प्राप्त करने वाला व्यक्ति उस व्यक्
Paras Nath Jha
किसी की बुराई का भाव उस व्यक्ति के अंदर उसके प्रति व्याप्त ई
किसी की बुराई का भाव उस व्यक्ति के अंदर उसके प्रति व्याप्त ई
Rj Anand Prajapati
उम्मीद का दिया
उम्मीद का दिया
राकेश पाठक कठारा
യാത്രാമൊഴി.
യാത്രാമൊഴി.
Heera S
आज मेरिट मजाक है;
आज मेरिट मजाक है;
पंकज कुमार कर्ण
Loading...