Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Feb 2024 · 2 min read

“कोशिशो के भी सपने होते हैं”

कुछ शब्दों को लिखने का,
कुछ जेहन की सिलवटों का ।
एक नन्ही सी चींटी ,जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारो पर सौ बार फिसलती है।

मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
हार जाओ फिर भी नही अखरता है।
कोशिश कर के पौधों को पानी दो,
बंजर जमीन से भी फल निकलता है।

जिंदा रखो दिल मे ,उम्मीदों को,
मरुस्थल में भी जल निकलेगा।
कोशिश करो कुछ कर गुजरने का,
जो आज थमा थमा सा ,वह चल निकलेगा।

अपने किस्मत को ना दोष दिया करिये,
कुछ ना करने से बेहतर है, कुछ किया करिये।
रखो हिम्मत तूफान से ,टकराने की,
जरूरत नही समस्या से घबराने की।

समस्याओं को, रास्ते से निकाल दो,
पत्थर हो तो ठोकर से, उछाल दो।
मकड़ी गिरती उठती सौ बार,
गिरकर उठना सिखाती है बार बार।

सफल वही होता है ,जो हौसला नही खोता है,
सफलता का मूल वही जानता है,
जो जिंदगी की राह गिर कर उठता है।

कोशिश करते जाओ, कभी हार ना मानो,
अपने सही कर्म करो,लक्ष्य को पहचानो।
कुम्हार मिट्टी को पीट कर घड़ा बनाता है,
तब उसको तपती भट्टी में पकाता है।

पानी है सफलता तो,खुद को आजाद करो,
देखा ना हो कोई ,नया कुछ ईजाद करो।
जितना बड़ा सपना उतनी बड़ी मुश्किलें,
जितनी बड़ी मुश्किलें, उतनी बड़ी हासिलें।

अपने विचारों पर बुनियाद करो,
अपने हौसला को फ़ौलाद करो।
एक एक कदम से कामयाबी मिलती है,
कोशिश करने से हर बार मुट्ठी खाली नही होती है।

कोशिशों के राहों में,यदि होंगे इरादे पक्के,
अडिग इरादों के छुड़ा देंगे छक्के।
सपनों में रख आस्था ,कर्म को किये जा,
त्याग से न डर ,आलस परित्याग किये जा।

जब तक पत्थर पर ,हथौड़े की चोट नही पड़ते,
तब तक पत्थर भी भगवान नही बनते।
कोशिश के भी सपने है और हैं अरमान,
कोशिश को अपनाने से ,बनते हैं महान।।

लेखिका:- एकता श्रीवास्तव ✍️
प्रयागराज

Language: Hindi
1 Like · 389 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ekta chitrangini
View all

You may also like these posts

नफरत का व्यापार कर रहे हैं
नफरत का व्यापार कर रहे हैं
Ramji Tiwari
अद्वैत
अद्वैत
Dr.Priya Soni Khare
अंगारों को हवा देते हैं. . .
अंगारों को हवा देते हैं. . .
sushil sarna
“अशान्त मन ,
“अशान्त मन ,
Neeraj kumar Soni
भारतीय नारी शक्ति
भारतीय नारी शक्ति
Annapurna gupta
धनिया
धनिया
उमा झा
शिक्षा
शिक्षा
Shashi Mahajan
3497.🌷 *पूर्णिका* 🌷
3497.🌷 *पूर्णिका* 🌷
Dr.Khedu Bharti
वर्ण
वर्ण
Rambali Mishra
नाचेगी धरती, झुमेगा गगन,
नाचेगी धरती, झुमेगा गगन,
Shashi kala vyas
तुमने मेरा कहा सुना ही नहीं
तुमने मेरा कहा सुना ही नहीं
Dr Archana Gupta
आजादी का उत्सव
आजादी का उत्सव
Neha
कैनवास
कैनवास
Aman Kumar Holy
દુશ્મનો
દુશ્મનો
Otteri Selvakumar
पाकर तुझको हम जिन्दगी का हर गम भुला बैठे है।
पाकर तुझको हम जिन्दगी का हर गम भुला बैठे है।
Taj Mohammad
इक रोज़ मैं सोया था,
इक रोज़ मैं सोया था,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
*होली*
*होली*
Dr. Priya Gupta
वृद्धावस्था
वृद्धावस्था
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
"मयकश"
Dr. Kishan tandon kranti
खामोशी से खामोश रहने का
खामोशी से खामोश रहने का
ARVIND KUMAR GIRI
हरियाणा चुनाव
हरियाणा चुनाव
Sanjay ' शून्य'
HOW MANY TIME , ONE GETS UP AND WALK AGAIN.
HOW MANY TIME , ONE GETS UP AND WALK AGAIN.
Atul "Krishn"
आत्मविश्वास जैसा
आत्मविश्वास जैसा
पूर्वार्थ
* जिन्दगी में *
* जिन्दगी में *
surenderpal vaidya
🙅अचरज काहे का...?
🙅अचरज काहे का...?
*प्रणय प्रभात*
प्राकृतिक सौंदर्य
प्राकृतिक सौंदर्य
Rahul Singh
मुझसे दूर जाने से पहले तुम
मुझसे दूर जाने से पहले तुम
gurudeenverma198
इश्क़ में  क्या अज़ाब है साहिब,
इश्क़ में क्या अज़ाब है साहिब,
पंकज परिंदा
खोयी सी चांदनी की तलाश है
खोयी सी चांदनी की तलाश है
Mamta Rani
पुष्प और तितलियाँ
पुष्प और तितलियाँ
Ritu Asooja
Loading...