Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Feb 2024 · 2 min read

“आधुनिक नारी”

मैं हूँ आधुनिक नारी, जीती हूँ खुद्दारी से,
हारती नही हूँ उन अभिमानी लोगों से,
मैं हूँ स्वाभिमानी नारी।

मैं वो हुं जो दिये की लौ बनती हूं,
घर आंगन को रोशन करती हूं,
मत खेलो मेरे जज्बातों से,
अंगार भी मैं बन जाती हूं।

जो भड़क उठी मैं अग्नि सी,
तो खाक तुम्हे कर सकती हूँ,
मैं आधुनिक नारी हूं,
मैं कुछ भी कर सकती हूँ।

यही इंदिरा यही सरोजनी,
यही टेरेसा नारी हैं,
बेदी जैसी कड़क,
सुष्मिता सी प्यारी है।

अंतरिक्ष में परचम लहराई,
वो कल्पना भी नारी थी,
सुर संगम का सार लता,
सुंदर ऎश्वर्या नारी थी।

जो तलवार उठाई थी,
वो भी झांसी की रानी थीं,
इसी धरा पर आज की नारी,
अब नही सकुचायेगी।

चाहे जितना हो जुल्म,
अब वो नही आसूं बहायेगी,
पतन होगा अब दरिंदों का,
उनके पर मैं काटूँगी।

पैरो पर खड़ी होकर स्वतंत्र जिंदगी काटूँगी,
आदर्शों, कर्त्तव्यों को सबला
बनकर बांटूंगी।

बहुत हो चुका जुल्म नारी पर,
अब इंसाफ की बारी है,
जाग नारी जाग, हम एक शक्ति नारी हैं।

हम मोम हैं तो, मुझमे ज्वाला भी धधकती हैं,
जितना नारी तपती है, उतना ही निखरती है।

आज की नारी हूँ, दुशासन से नही डरती हूँ,
अब देखो आधुनिक नारी को,
जो दुशाशन को मार भगाएगी।

वो दिन बीत गये जब मिला नही सम्मान,
मिला कदम अब पुरुषो से, बढ़ा नारी का सम्मान।

आज की नारी की आयी है अब बारी,
नारी ने विजयी होने की कर ली है तैयारी।

वही नारी अबला से सबला बनी,
वही बन गई आज आधुनिक नारी।।

लेखिका:- एकता श्रीवास्तव✍️
प्रयागराज

242 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ekta chitrangini
View all

You may also like these posts

परोपकार
परोपकार
Roopali Sharma
करते हैं जब यत्न
करते हैं जब यत्न
महेश चन्द्र त्रिपाठी
अंदाज़े शायरी
अंदाज़े शायरी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
ख़ुदा के फै़सले पे क्या ऐतराज़ करना ।
ख़ुदा के फै़सले पे क्या ऐतराज़ करना ।
Madhu Gupta "अपराजिता"
प्रत्युत्पन्नमति
प्रत्युत्पन्नमति
Santosh kumar Miri
🏃जवानी 🏃
🏃जवानी 🏃
Slok maurya "umang"
चांद शेर
चांद शेर
Bodhisatva kastooriya
रंग प्रेम के सबमें बांटो, यारो अबकी होली में।
रंग प्रेम के सबमें बांटो, यारो अबकी होली में।
श्रीकृष्ण शुक्ल
युवा
युवा
Akshay patel
मेरी सिसकी,तेरी हँसी।
मेरी सिसकी,तेरी हँसी।
लक्ष्मी सिंह
बचपन के दिन
बचपन के दिन
Surinder blackpen
ये बीते हूये कल
ये बीते हूये कल
Shinde Poonam
शेर
शेर
अरशद रसूल बदायूंनी
आओ प्यारे कान्हा हिल मिल सब खेलें होली,
आओ प्यारे कान्हा हिल मिल सब खेलें होली,
सत्य कुमार प्रेमी
राही
राही
Rambali Mishra
- सबको एकल जिंदगी चाहिए -
- सबको एकल जिंदगी चाहिए -
bharat gehlot
😊प्रणय प्रभात😊
😊प्रणय प्रभात😊
*प्रणय प्रभात*
सांवरियाँ तेरे दर्शन करने- भजन अरविंद भारद्वाज
सांवरियाँ तेरे दर्शन करने- भजन अरविंद भारद्वाज
अरविंद भारद्वाज ARVIND BHARDWAJ
" कद्र "
Dr. Kishan tandon kranti
हर शख्स नहीं होता है तुम जैसा
हर शख्स नहीं होता है तुम जैसा
Jyoti Roshni
क्या सोचा था डर जाऊंगा
क्या सोचा था डर जाऊंगा
पूर्वार्थ देव
आस्था
आस्था
Adha Deshwal
तीस की उम्र में
तीस की उम्र में
Urmil Suman(श्री)
रोटियों से भी लड़ी गयी आज़ादी की जंग
रोटियों से भी लड़ी गयी आज़ादी की जंग
कवि रमेशराज
🙌🍀🪧 You can seem like a millionaire
🙌🍀🪧 You can seem like a millionaire
पूर्वार्थ
4209💐 *पूर्णिका* 💐
4209💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
बबूल
बबूल
डॉ. शिव लहरी
मोहब्बत में इतना सताया है तूने।
मोहब्बत में इतना सताया है तूने।
Phool gufran
बाजार आओ तो याद रखो खरीदना क्या है।
बाजार आओ तो याद रखो खरीदना क्या है।
Rajendra Kushwaha
एक
एक "सहेली" एक "पहेली"
विशाल शुक्ल
Loading...