Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Feb 2024 · 1 min read

प्यार भरी शहनाईयां

प्यार भरी शहनाईयां

बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां
बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां
आए राम हुईं दूर सभी परेशानियां
बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां

सदियों का इंतजार खत्म हुआ सबको खुशी है मिली
झूम रही दुनिया सारी प्रभु राम को अयोध्या है मिली
हर एक दिल से दूर हुईं जिम्मेदारियां…
जिम्मेदारियां
बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां…
आए राम हुईं दूर सभी परेशानियां
बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां

धाम अयोध्या का फिर एक बार देखो श्रृंगार हुआ है
प्राण प्रतिष्ठा प्रभु राम का विधि पूर्वक संपन्न हुआ है
हर एक दिल से दूर हुईं तन्हाईयां…
तन्हाईयां
बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां
आए राम हुईं दूर सभी परेशानियां
बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां

बजी हृदय में प्यार भरी शहनाईयां।

इति।

इन्जी संजय श्रीवास्तव
बालाघाट मध्यप्रदेश।

Loading...