Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Feb 2024 · 1 min read

हुनर

फूलों में इतर छुपा होता है,
कैसे जाने ये।
किसकी किस्मत कहां बदल,
जाए कैसे माने ये।

पत्थर पर घिसने के बाद,
ही हिना रंग लाती है।
मेहनत करने के बाद ही,
सोई किस्मत जागती है।

आसमान में बादल,बादलों में,
पानी छुपा होता है।
इसी प्रकार हर इंसान का,
जज्बा दबा होता है।

फल को देखने से उसकी,
मिठास पता नहीं चलती।
इसी प्रकार किसी मनुष्य का हाथ,
देखने से किस्मत बताई नहीं जाती।

Loading...