Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Feb 2024 · 1 min read

तिरंगा

1- भारत का अभिमान

अरमानों के आसमान पे लहराता
जन गण मन कि शान ,वंदे मातरम का सम्मान ,भारत का अभिमान।।
गंगा की धाराओं की कल कल कलरव की आवाज सत्य अहिंसा का गांधी जय जवान जय किसान।।
अरमानों के आसमान पे लहराता
जन गण मन कि शान वंदे मातरम का सम्मान भारत का अभिमान।।
भारत की माटी के कण कण की ललकार जागो भारत के नौ
जवान नए जोश में,नए ओज से,
नए तेज से करने भारत का
नव निर्माण।।
अरमानों के आसमान पे लहराता
जन गण मन कि शान ,वंदे मातरम का सम्मान भारत का अभिमान।।
आजाद मुल्क के लम्हे लम्हे की है यही पुकार श्रमेव जयते कर्मेव जयते
के जन जन का देश महान।।
अरमानों के आसमान पे लहराता
जन गण मन कि शान ,वंदे मातरम का सम्मान भारत का अभिमान।।
जय हिंद जय भारत ,आजादी के दीवानों के त्याग बलिदान की
स्वतंत्रता गणतंत्र राष्ट्र भारत की गौरव गरिमा मान।।
अरमानों के आसमान पे लहराता
जन गण मन कि शान वंदे मातरम का सम्मान भारत का अभिमान।।

Loading...