Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Feb 2024 · 1 min read

होटल के कमरे से नैनीताल की झील

होटल के कमरे से नैनीताल की झील
मचलती दिखती हरदम
झिलमिल झिलमिल

झील की सतह पर बनते आकार
दर्शा जाते हैं मछलियों का विहार
एक मछली का निकल कर
गोता खाना फिर
सीमाओं को जैसे
लांघना चाहे दिल
होटल के कमरे से नैनीताल की झील

एक कोहरे का टुकड़ा
क्या लेने आया था जायजा
देखते ही देखत झील का
कोहरे से जाना घिर
अदृश्यता के पीछे मानो
देवदूत रहें हो मिल
होटल के कमरे से नैनीताल की झील

कोहरे का हटना अगले पल
तैरते आना बतखों का
मानसरोवर में जैसे
हंस गए हो दिख
जैसे मानस के विकार काट
आ आया हो शील
होटल के कमरे से नैनीताल की झील

फिर आती मनोहारी नाव
उस पर मनमोहक पाल
बहता बहता आ गया
आर. डी. बर्मन का काल
ओ.. माझी रे…..
मन हो गया गीला
भाव हुए गंभीर
होटल के कमरे से नैनीताल की झील

Loading...