Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Feb 2024 · 2 min read

अंतिम पड़ाव

हो बचपन-यौवन या समृद्ध-वृद्ध, सब समय के चक्र का हिस्सा है।
ये पर्वत घाटी या हरी-भरी थाती, सब पृथ्वी के वक्र का किस्सा है।
शरद चाॅंदनी में वृक्षों से हर पत्ता, पलक झपकते ही झरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

विचारों से ही बुद्धि की शुद्धि हो, हर शंका का निवारण निश्चित है।
यही है सृष्टि का पुराना नियम, जन्मे हर जीव को मरण निश्चित है।
सत्य जानते ही मानव हृदय भी, मृत्यु के विचार से उबरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

समर्पण, सद्भाव व सहभागिता, इनका प्राणी तनिक न भान करे।
पैसा, पद व प्रतिष्ठा सब नश्वर हैं, बन्दे तू किस बात का मान करे?
सतत दया भाव के जागने से, एक अभिमानी चरित्र मरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

कभी तो जोश में बहके इस दिल ने, कई मौकों पर धोखे खाए हैं।
पाप, संताप, व्यथा व मिलाप जैसे, असंख्य भाव इसमें समाए हैं।
अपने दिल का ऐसा हाल हुआ, ये तो धड़कने से भी डरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

पहले तो इस दिल से भाव निकले, फिर उन भावों से ताव निकले।
ताव ने अलगाव का इशारा दिया, हर इशारे से भी प्रस्ताव निकले।
ख़ाली घर भी दिल बहलाते हुए, हर ख़ाली कोने को भरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

घर सब लोगों को साथ रखता, लोगों से ही घर-परिवार बनता है।
अधिकार इस जीवन को मिले, जीवन है तभी अधिकार बनता है।
कल बेसुरा लगता हर साज़, आज ख्यालों में नीचे उतरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

समुद्र भी पूरी मौज में बहता, उसकी लहरों में जब रवानी होती है।
प्राणी भी ऊॅंचे गगन में उड़ता, उसकी रगों में जब जवानी होती है।
पहले तो कहीं रुकता नहीं था, आज हर स्थान पर ठहरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

यौवन की कलियाॅं खिलते ही, प्रेम प्रसंग में ज्वालामुखी फूट गया।
प्रेम में भाव के विफल होते ही, यादों का झूठा दर्पण भी टूट गया।
उन टुकड़ों में ख़ुद को ढूॅंढ़ते हुए, ये शीशे के आगे सॅंवरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

पहले तो बेधड़क आगे बढ़ता गया, अंजाम की चिंता की ही नहीं।
प्राणी केवल परीक्षण करता गया, परिणाम की चिंता की ही नहीं।
अब हालातों से विचलित मन, उन पुरानी बातों पे विचरने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

अब तो उम्र बुढ़ापे की ओर बढ़ी, जिसमें पश्चाताप ही शेष बचेगा।
बातें, वादे, इरादे सभी निकलेंगे, बस कर्म-मर्म ही अवशेष बचेगा।
होनी-अनहोनी से जुड़ी, असंख्य बातों का सैलाब उमड़ने लगा है।
अंतिम पड़ाव पे खड़े जीवन का, लौट जाने को मन करने लगा है।

6 Likes · 2 Comments · 210 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
View all

You may also like these posts

दोहा पंचक. . . . संबंध
दोहा पंचक. . . . संबंध
sushil sarna
ज़माने से खफा एक इंसान
ज़माने से खफा एक इंसान
ओनिका सेतिया 'अनु '
//•••कुछ दिन और•••//
//•••कुछ दिन और•••//
Chunnu Lal Gupta
होली खेलन पधारो
होली खेलन पधारो
Sarla Mehta
पुरानी तूलिका से नए चित्र उकरने हैं
पुरानी तूलिका से नए चित्र उकरने हैं
Seema gupta,Alwar
जब मैं ही नहीं
जब मैं ही नहीं
Iamalpu9492
संत मदर टेरेसा
संत मदर टेरेसा
Poonam Sharma
ऐसा कभी क्या किया है किसी ने
ऐसा कभी क्या किया है किसी ने
gurudeenverma198
किसी को जिंदगी लिखने में स्याही ना लगी
किसी को जिंदगी लिखने में स्याही ना लगी
दीपक बवेजा सरल
उस बाग का फूल ज़रूर बन जाना,
उस बाग का फूल ज़रूर बन जाना,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
विरह रस
विरह रस
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
प्यारे मोहन
प्यारे मोहन
Vibha Jain
प्रेम
प्रेम
लक्ष्मी सिंह
सावन
सावन
Dr Archana Gupta
झूठी मुस्कानों में गम भी बहलना सीख लिए,
झूठी मुस्कानों में गम भी बहलना सीख लिए,
jyoti jwala
हिचकियां मुझको कितनी आती हैं
हिचकियां मुझको कितनी आती हैं
Dr fauzia Naseem shad
ममता की भंडार
ममता की भंडार
RAMESH SHARMA
हम भी है परमेश्वर के संतान ।
हम भी है परमेश्वर के संतान ।
Buddha Prakash
मैं एक राह चुनती हूँ ,
मैं एक राह चुनती हूँ ,
Manisha Wandhare
क्यों आयी तू मेरी ज़िन्दगी में.
क्यों आयी तू मेरी ज़िन्दगी में.
Heera S
प्रेम
प्रेम
विशाल शुक्ल
वे आजमाना चाहते हैं
वे आजमाना चाहते हैं
Ghanshyam Poddar
"बिन गुरु के"
Dr. Kishan tandon kranti
यादें तुम्हारी... याद है हमें ..
यादें तुम्हारी... याद है हमें ..
पं अंजू पांडेय अश्रु
कहते है ये
कहते है ये
manjula chauhan
कट्टरता
कट्टरता
अरशद रसूल बदायूंनी
"वक्त" भी बड़े ही कमाल
नेताम आर सी
हम आगे ही देखते हैं
हम आगे ही देखते हैं
Santosh Shrivastava
Good night
Good night
*प्रणय प्रभात*
घर
घर
Dileep Shrivastava
Loading...