Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Feb 2024 · 1 min read

पेड़

लगाओ पेड़ ना कटे माटी,
पेड़ हमारे जीवन साथी।
पेड़ों की है माया न्यारी,
फर्नीचर मिले छाया भारी।।

रोगों को ये दूर भगायें,
घर आंँगन में इन्हें उगायें।
सुन्दर वातावरण बनायें,
मीठे सुन्दर फलों को पायें।।

पेड़ों से हम गौरवशाली,
सुन्दर लगती हर एक डाली।
दिखे चहुंँ ओर हरियाली,
पेड़ों की है बात निराली।।

रक्षक होते पेड़ हमारे,
हम भक्षक बने हैं सारे।
शुद्ध ऑक्सीजन देते फल,
पेड़ लगाओ सुधरेगा कल।।

Loading...