Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Feb 2024 · 1 min read

मातु शारदे वंदना

मातु शारदे वंदना,करता जग है आज।
रहती माता की कृपा,रहता सुंदर साज।
रहता सुंदर साज,सोच उत्तम बन जाती।
हो विद्या शृंगार,बुद्धि नव ऊर्जा पाती।
विनय करे नित ओम,मातु उत्तम विचार दे।
बरसा के मधु प्यार,तार दो मातु शारदे।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Loading...