Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Feb 2024 · 1 min read

आकुल बसंत!

आकुल बसंत, ले प्रीति सुगंध,
व्याकुल बसंत में, सजनी कंत।
दमके क्षितिज पार,बन धूप पैबंद,
पगडंडि यौवन की, प्रीत अनंत।

कुहू- कुहू कोयल के मधुर छंद,
मधुर बोल,सजन से उर जीवंत।
पीले सुमनों का पीकर मकरंद,
मिलते क्षितिज पार हैं आदी-अंत।

नीलम शर्मा ✍️

Loading...