Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2024 · 1 min read

रंग

निःसंदेह
भारत का गौरव है
हमारा तिरंगा
परन्तु इसमें संयोजित रंग
जिसकी भी बुद्धि की उपज हैं
उसके लिए
साधुवाद कहना आवश्यक है
अनिवार्य है

रंगों का संयोजन
किया है उसने
अद्भुत चतुरता से
बहुत सोच-विचार मांगता है
यह संयोजन।

देखिए न!
हरा रंग है सबसे पहले
सबसे नीचे
जैसे हरी-भरी धरती
हमारे पैरों के नीचे ही रहती है
ऊपर नहीं
धरती के हरे-भरे रहने से ही
किसी भी देश में
रह पाती है समृद्धि
रह पाती है शान्ति
और श्वेत रेग शान्ति का है।
इसीलिए श्वेत रंग
हरे के ऊपर है
देश में शान्ति रहेगी तो
नील गगन की अन्तहीन परिधि
ईश्वरीय ऊर्जा के योग की ओर अग्रसर होगी ही
तभी तो गगन होगा जोगिया
होगा अनन्त ऊर्जा का विस्फोट।

Loading...