Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Mar 2024 · 2 min read

सच, सच-सच बताना

‘सच’ का सच
वत्स-
सच-सच बताओं ‘सच’
तुम सामने क्यों नही आते।
ढूंढते ही रह जाते तुम्हें
पता नही तुम कहाँ छुप जाते।

धरा-आकाश-पाताल ब्रह्मांड ढूँढते
पता नही तुम कहा समा जाते।
पॉलीग्राफ, ट्रूथसीरम, नार्कोटेस्ट से
ब्रेन मैपिंग तक नजर नही आते।
कहते हो साँच को ऑच नही
फिर क्यों छिपकर रह जाते।

गीता, गुरुग्रंथ, बाईबिल, कुरान
ग्रंथ और कोई या संविधान।
शुद्ध अंतकरण, दीन-ईमान
या स्थापित विधि का विधान।
शपथ इन सबकी लेकर खाते
‘सदा सच बोलूंगा’ वचन है देते।
कार्यालय, न्यायालय, सदन तक
लिखते रहते ‘सत्यमेव जयते’।

‘सत्य पराजित नही हो सकता’
सभी जगह यही तो है कहते।
लेकिन, किन्तु, परन्तु देखो
सच को ही छुपाते रहते।

झूठ के पैर न होते, ना जमीं
कहते सच्चाई की ही जीत होती।
जब झूठ होता ही नही
फिर ये जीत किस पर होती?

सत्य ही सच है तो फिर
सच जानने दुनिया क्यों रोती।
सच्चाई की सच्ची जमीन पर
झूठ की फसलें क्यों बोती।

सत्य-
वत्स सच्चाई की जीत-हार क्या
बस सच्चाई,सच्चाई ही होती।
जैसे प्रकाश होना न होना होता है
अंधेरा जैसी कोई चीज नही होती।
वत्स प्रकाश एक फोटान कण
और किरण इनर्जी पैकेज होती।

और अंधेरा ?? कुछ भी नही
ठीक जैसे झूठ और जैसे भूत।
दोनों घुसे होते दिमागों में
विना वजूद बिना सबूत।
मैं तो सदा सामने ही रहता हूं
वत्स तुम देख ही नही पाते।
अगर देख भी लेते हो तो
जान-बूझकर अनदेखा कर जाते।

सच का पता लगाने को
लगा सीसीटीवी कैमरा, दूरबीन।
हर तरह से तुम कर लेते
जांच-पड़ताल, शोध-खोजबीन।
हाँ ये सच है की तुम
देखने की कोशिश तो कर लेते।
पूर्वाग्रह, सीमित-संकुचित दृष्टि से
पूरा सच नही देख पाते।
कभी सच देखते भी तो
कहने-सहने में कतरा जाते।

मैं तो सच्चाई का बोलबाला
रखते हुए खूब बोल रहा हूं।
सच की जितनी परतें चाहो
उतनी परतें खोल रहा हूं।
अदृश्य होऊ पर असत्य नही
अकाट्य हूं पर अस्पष्ट नही।
अभय हूं अमल-अटल हूं
तुम करो भ्रमित-बिलंबित मैं भ्रष्ट नही।

सृष्टि ही सत्य, सत्य ही सृष्टि
सच्चाई हवाओं में घुली हुई है।
इस धरती से आकाश तक
स्वंय को सिद्ध करने तुली हुई है।
सच तो शिखरों से ऊँचा
सदा-सदा स्थापित होता।
वो सत्यवान वो सतप्रार्थी
शिखरों पर आसीत होता।

सच तो सागर से गहरा
अनन्त गहरे समाये रहता।
जो हर हाल हरदम, हरपल
हर ओर ही छाये रहता।
सच को देखना ही नही
दिखाना भी जरूरी होता।
सच को जानना ही नही
मानना भी जरूरी होता।
सच तक पहुंचना भी और
पहचानना भी जरूरी होता।

नीति-न्याय, धर्म-कर्म, आचरण
सत्य ही सबकी धूरी होता।
सत्य कटु होता, सत्य पटु होता
सत्य ही होता है अंतिम।
सत्य ही शाश्वत चमके जैसे
घोर निशा में नभ-नक्षत्र रक्तिम।
~०~
सत्य की खोज: काव्य प्रतियोगिता: स्वरचित और मौलिक रचना संख्या-०१©जीवनसवारो
१८, मार्च, २०२४.

3 Likes · 2 Comments · 135 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
View all

You may also like these posts

प्रकाश एवं तिमिर
प्रकाश एवं तिमिर
Pt. Brajesh Kumar Nayak / पं बृजेश कुमार नायक
डॉ अरुण कुमार शास्त्री - एक अबोध बालक - अरुण अतृप्त
डॉ अरुण कुमार शास्त्री - एक अबोध बालक - अरुण अतृप्त
DR ARUN KUMAR SHASTRI
शिव स्तुति
शिव स्तुति
मनोज कर्ण
केही कथा/इतिहास 'Pen' ले र केही 'Pain' ले लेखिएको पाइन्छ।'Pe
केही कथा/इतिहास 'Pen' ले र केही 'Pain' ले लेखिएको पाइन्छ।'Pe
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
जो झूठ है वहीं सच मानना है...
जो झूठ है वहीं सच मानना है...
P S Dhami
- स्वाभिमान -
- स्वाभिमान -
bharat gehlot
कुण्डलिकशेष छंद
कुण्डलिकशेष छंद
sheshmani sharma
उड़ने लगी गगन में।( काव्य गीत)
उड़ने लगी गगन में।( काव्य गीत)
Priya princess panwar
जरूरी हैं रिश्ते
जरूरी हैं रिश्ते
Shutisha Rajput
मैं जा रहा हूँ तुमसे दूर
मैं जा रहा हूँ तुमसे दूर
gurudeenverma198
निवास
निवास
Rambali Mishra
ग़ज़ल एक प्रणय गीत +रमेशराज
ग़ज़ल एक प्रणय गीत +रमेशराज
कवि रमेशराज
बाहर हवा चल रही है, पर ये कह नही सकते कि हवा बुरा मान जाएगी
बाहर हवा चल रही है, पर ये कह नही सकते कि हवा बुरा मान जाएगी
Jitendra kumar
मित्र होना चाहिए
मित्र होना चाहिए
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
क्यों मूँछों पर ताव परिंदे.!
क्यों मूँछों पर ताव परिंदे.!
पंकज परिंदा
आजकल का प्राणी कितना विचित्र है,
आजकल का प्राणी कितना विचित्र है,
Divya kumari
अगर किसी के साथ अन्याय होता है
अगर किसी के साथ अन्याय होता है
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
ये रात पहली जैसी नहीं
ये रात पहली जैसी नहीं
Befikr Lafz
पूरा जब वनवास हुआ तब, राम अयोध्या वापस आये
पूरा जब वनवास हुआ तब, राम अयोध्या वापस आये
Dr Archana Gupta
इश्क- ए -नाज़ उठाऊं तो,
इश्क- ए -नाज़ उठाऊं तो,
श्याम सांवरा
इसीलिए तो कहता हूं, संवेदनाएं जिंदा रखो।
इसीलिए तो कहता हूं, संवेदनाएं जिंदा रखो।
नेताम आर सी
*चलो नहाऍं आज चाँदनी में घूमें हम दोनों (मुक्तक)*
*चलो नहाऍं आज चाँदनी में घूमें हम दोनों (मुक्तक)*
Ravi Prakash
जितने भी मशहूर हो गए
जितने भी मशहूर हो गए
Manoj Mahato
"पापा की लाडली " क्या उन्हें याद मेरी आती नहीं
Ram Naresh
एक लघुकथा
एक लघुकथा
Mahender Singh
सलाह के सौ शब्दों से
सलाह के सौ शब्दों से
Ranjeet kumar patre
अब क्या करे?
अब क्या करे?
Madhuyanka Raj
🙅आज की बात🙅
🙅आज की बात🙅
*प्रणय प्रभात*
एक लम्हा भी
एक लम्हा भी
Dr fauzia Naseem shad
ध्यान मौन तप यम-नियम,
ध्यान मौन तप यम-नियम,
Dr. Sunita Singh
Loading...